फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: यमुना में तैरता यह 'राम' नाम लिखा पत्थर बना चर्चा का विषय  

Thu, 25 Jan 2018 02:07 PM IST
राघवेन्द्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर
राघवेन्द्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
name of Rama stone was swimming in Yamuna river
यमुना नदी के पानी में तैरता राम नाम लिखा पत्थर
कानपुर के सजेती इलाके में यमुना नदी के पानी मे तैरता 'राम' नाम लिखा एक भारी भरकम पत्थर चर्चा का विषय बना हुआ है ग्रामीण इसे किसी चमत्कार से कम नही मान रहे हैंं। हिन्दूधर्म ग्रंथो में सुना और पढ़ा गया है कि भगवान राम की त्रेतायुग में वानर सेना में शामिल नल और नील के द्वारा समुद्र में राम का नाम पत्थरों पर लिखकर डालने पर पत्थर पानी मे तैरने लगे थे और राम नाम के ही सहारे पूरी वानर सेना राम नाम के पत्थरों के पुल के जरिए लंका में प्रवेश किया था।

पत्थर कहां से आया किसी को कुछ पता नहीं

name of Rama stone was swimming in Yamuna river
पानी में पत्थर तैरने की जानकारी देता ग्रामीण
ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला जनपद कानपुर में सजेती इलाके के मऊनखत गांव के पास से गुजरने वाली यमुना नदी में देखने को मिला, जहां यमुना नदी में राम नाम लिखा तैरता हुआ पत्थर देखकर गांव और आस-पास के लोगों में राम नाम की आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा, हालांकि यह पत्थर यमुना नदी में कैसे पहुंचा और उस पर राम नाम कब और कहां लिखा गया, इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है।
 

दर्शन के लिए जमावड़ा लग गया

name of Rama stone was swimming in Yamuna river
पानी में तैरता राम नाम लिखा पत्थर
यमुना नदी के पानी मे पत्थर तैरने की खबर जंगल मे फैली आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और उसे देखने व पत्थर के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से लोगों का जमावड़ा लगने लगा। यही नहीं यहां पर लोग दर्शन कर पूजा तक करने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थर का वजन करीब पन्द्रह किलो

name of Rama stone was swimming in Yamuna river
मछुआरा जिसे सबसे पहले दिखा था यह पत्थर
कानपुर शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर सजेती थाना क्षेत्र का मऊनखत गांव यमुना नदी किनारे बसा है। प्रत्यक्षदर्शी कल्लू निषाद रोज की तरह यमुना नदी में मछलिया पकड़ने के लिए गया तभी सामने की तरफ से राम नाम लिखा तकरीबन पन्द्रह किलो का लगभग एक-डेढ़ फुट लंबा चौड़ा पत्थर तैरता हुआ चला आ रहा था।
 
विज्ञापन

कल्लू निषाद की बात पर यकीन नहीं किया

name of Rama stone was swimming in Yamuna river
यमुना नदी के पानी में तैरता राम नाम लिखा पत्थर
यह देखकर पहले तो कल्लू को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसने उस पत्थर को उठाकर नाव में रख लिया और पत्थर को नदी के किनारे पर रख दिया। साथ ही साथ कल्लू ने इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी। पहले तो ग्रामीणों ने कल्लू निषाद की बात पर यकीन नहीं किया, लेकिन जब ग्रामीणों ने राम नाम लिखा हुआ पत्थर दोबारा नदी में डाला तो पत्थर तैरने लगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed