फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सांसद जी बाेले...सबमर्सिबल नहीं लगवाऊंगा, भूगर्भ जल कम हो रहा है

Fri, 23 Feb 2018 03:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
murli manohar joshi statement  about kanpur
डा मुरली मनाेहर जाेशी
यूपी के कानपुर में तीन पार्षदों ने अपने वार्डों में दो-दो सबमर्सिबल पंप लगवाने का आग्रह किया तो सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने उन्हें झिड़क दिया। कहा कि भूगर्भ जल कम हो रहा, सबमर्सिबल नहीं लगवाऊंगा। जलकल विभाग और जल निगम पानी दे रहा है।


 

murli manohar joshi statement  about kanpur
डा मुरली मनाेहर जाेशी

महापौर और पार्टी पार्षदों के साथ गुरुवार को हुई पहली बैठक में सांसद ने भाजपा पार्षदों को पांच-पांच सोलर लाइट देने का आश्वासन दिया। हारे पार्षदों को भी दो-दो लाइटें मिलेंगी। इसके अलावा सभी थानों में भी एक-एक सोलर लाइट लगवाई जाएगी। बता दें शहर में भाजपा के 58 पार्षद हैं। 

murli manohar joshi statement  about kanpur
डा मुरली मनाेहर जाेशी

निकाय चुनाव के बाद पहली बार शहर आए स्थानीय सांसद डॉ. जोशी ने दोपहर में सर्किट हाउस में बैठक की। सभी से परिचय के बाद पार्षद नवीन पंडित, रमेश वाजपेयी बबलू ने गर्मियों के मद्देनजर सांसद निधि से सबमर्सिबल पंप लगवाने का आग्रह कर दिया। इस पर सांसद ने उन्हें स्पष्ट मना कर दिया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
murli manohar joshi statement  about kanpur
डा मुरली मनाेहर जाेशी

बैठक के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि परिचय बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा हुई है। इसके अलावा पार्षदों से सोलर लाइट लगवाने की जगह पूछी गई है। सूची मिलते ही लाइटें लगवा दी जाएंगी।
 

 

 

विज्ञापन
murli manohar joshi statement  about kanpur
डा मुरली मनाेहर जाेशी
सांसद के पीए ने बताया कि अटल ज्योति योजना के तहत स्थानीय सांसद शहर में एक हजार सोलर लाइटें लगवा रहे हैं। लगभग 20 हजार रुपये की सोलर लाइट के लिए 25 फीसदी धन सांसद देंगे, शेष सब्सिडी मिलेगी। ये लाइटें सौर ऊर्जा से जलेंगी। थानों में एक-एक हैंडपंप भी लगवाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed