फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पेट्रोल पंप पर माैत बन कर दाैड़ी कार, कुछ देर के लिए थम गई सभी की सांसें

Fri, 23 Feb 2018 02:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
when driver lost control on car
कार में फस गया युवक
यूपी के कन्नाैज में  पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आई कार अचानक माैत बनकर इधर-उधर दाैड़ने लगी। कार ने पंप पर खड़े एक बाइक सवार काे भी टक्कर मार दी। कार को अनाड़ी ड्राइवर चला रहा था। इस दाैरान वहां माैजूद हर शख्स की सांसें कुछ देर क लिए थम गईं।

 

 

when driver lost control on car
कार ने पंप पर मचाई ताेड़फाेड़
शेखाना निवासी अदनान पुत्र शाहिद अपने साथी रेहान पुत्र बब्बू के साथ गुरुवार दोपहर शहर के सरायमीरा रोड स्थित सतीश पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए कार लेकर पहुंचा था। कार में डीजल डलवाने के दौरान किसी का फोन आ गया। मोबाइल पर बात करने के लिए वह कार में चाबी लगाकर नीचे खड़ा हो गया। कार में बैठे रेहान ने कार को स्टार्ट कर दिया।

 

 

when driver lost control on car
कार में फस गये युवक का निकालती पुलिस

कार अचानक तेजी से आगे बढ़ गई। रेहान ने ब्रेक मारकर कार रोकनी चाही लेकिन ब्रेक की जगह पैर एक्सीलेटर पर पड़ गया। इससे कार तेज गति में पंप पर भागने लगी। पंप पर मौजूद लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। पंप पर अाया एक बाइक सवार कार की चपेट में आ गया। वह कार के नीचे बाइक सहित फंस गया। इससे कार खड़ी हो गई।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
when driver lost control on car
पंप पर माैत बनकर दाैड़ी कार
कार रूकते ही रेहान कार छोड़ कर भाग गया। कार की चपेट में आने से पंप का नोजल व अन्य सामान टूट गया। सूचना पर पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में ले लिया। कार मालिक ने पुलिस को बताया कि कार को किसी बच्चे ने चला दिया था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कार को रेहान ने खुद चलाया था। पंप मालिक अनिल कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed