फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झकझोर देगी घटना: 500 रुपये के लिए किशोर को दी दर्दनाक मौत, शव पुलिया के नीचे फेंका, सीसीटीवी देख पुलिस भी हैरान

Thu, 07 Apr 2022 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Apr 2022 06:23 PM IST
सार

बांदा में किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
murder of a Teenager in banda up
मृतक संदीप की कई वर्ष पुरानी फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बांदा जिले में पिता से 500 रुपये लेकर सामान खरीदने गए 13 वर्षीय बालक की हत्या कर शव कस्बे में ही पुलिया के नीचे पानी में फेंक दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर दावा किया कि उसी ने सिर्फ 500 रुपये छीनने के लिए हत्या कर दी।



मृतक संदीप आरोपी से 500 रुपये उधार लिए था। कस्बे के बैबे थोक निवासी मूलचंद्र कुशवाहा चाय-पान की दुकान किए हैं। मंगलवार की शाम करीब सात बजे उन्होंने पुत्र संदीप कुशवाहा (13) को 500 रुपये देकर दुकान का सामान लेने कस्बे भेजा था, लेकिन संदीप वापस नहीं लौटा। देर रात तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। बुधवार की सुबह संदीप का शव जीआईसी के पास पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा मिला।

murder of a Teenager in banda up
हत्यारोपी को दिखाते अपर एसपी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। कस्बे की एक मिठाई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देर तक बारीकी से देखा। इससे पता चला कि संदीप ने कस्बे के इचौली चौराहे पर स्थित दुकान में मोमोज खाया था। एसपी ने मोमोज दुकानदार से भी पूछताछ की।
murder of a Teenager in banda up
घटनास्थल पर एसपी - फोटो : अमर उजाला

डाग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया। कुछ ही घंटों बाद एसओजी और मटौंध पुलिस ने मृतक संदीप के दोस्त व पड़ोसी 18 वर्षीय धीरू उर्फ टोटू पुत्र कामता को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder of a Teenager in banda up
सीसीटीवी फुटेज देख रहे एसपी अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला

बताया कि पैसे के विवाद में गला दाबकर हत्या की गई है। आरोपी के पास से मृतक संदीप की जेब से निकाले गए 500 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल, मटौंध इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर, एसआई आशीष कुमार व रामनारायण मिश्रा सहित कांस्टेबल सत्यम, अश्वनी, भूपेंद्र, गजेंद्र, रमाकांत भी शामिल रहे।
 

विज्ञापन
murder of a Teenager in banda up
सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाने आए पिता को कल आने की बात कहकर किया चलता
किशोर के लापता होने और फिर उसकी हत्या के मामले में मटौंध पुलिस भी सवालों के घेरे में है। संदीप के पिता मूलचंद्र और मां मिथलेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सहयोग नहीं किया। सहयोग किया होता तो शायद बेटे की जान बच जाती। उधर, मौके पर पहुंचे एसपी अभिनंदन को मृतक के पिता ने बताया कि जब वह थाने पहुंचा और सूचना दी तो थाने में सिर्फ उसके पुत्र का नाम-पता नोट कर लिया गया और यह कहकर चलता कर दिया गया कि कल फोटो और अर्जी दे जाना। इस पर एसपी ने मूलचंद्र से पूछा कि थाने में किससे मिले? वहां पर स्टार वाले या इंस्पेक्टर थे? मूलचंद्र ने बताया कि वह थाने करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच गया था। जो साहब मिले थे, वह वर्दी में नहीं थे। एसपी के तेवर थाने के रवैये पर कुछ तीखे नजर आए। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि थाने में सूचना रात 11 बजे दी गई। मृतक एकलौता पुत्र था। दो बहनें हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed