फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur: नगर निगम को चेता गई बेमौसम बारिश, कई मोहल्लों की सड़कों पर भरा पानी, पेड़ भी गिरे…आवागमन प्रभावित

Fri, 11 Apr 2025 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:52 AM IST
सार

Kanpur News: नगर आयुक्त ने कहा कि अचानक बारिश होने की वजह से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया था, जो कुछ घंटों में ही निकल गया। यह नाला सफाई का समय है। सफाई कार्य 10 जून तक चलेगा। 

विज्ञापन
Municipal Corporation was warned about unseasonal rain water filled on roads of many localities
कानपुर में जलभराव के बाद हुईं दिक्कतें - फोटो : amar ujala

कानपुर शहर में गुरुवार सुबह हुई बेमौसम आंधी और बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान निरालानगर, गोविंदनगर सहित कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी भरने, तीन पेड़ गिरने से घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। नगर निगम अभी नाला सफाई का कार्य करा रहा है।

गुरुवार भोर पहर से ही काले बादल छा गए। साढ़े छह बजे से छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हुई। आधे घंटे में ही बारिश तेज हो गई। चंद घंटों की बारिश से ही जूही खलवा पुल, नंदलाल चौराहे से नहरिया रोड, चावला चौराहे से नटराज टॉकीज मार्ग, दीप तिराहा से किदवईनगर थाना होते हुए गोशाला रोड पर जलभराव हो गया।

Municipal Corporation was warned about unseasonal rain water filled on roads of many localities
कानपुर में जलभराव के बाद हुईं दिक्कतें - फोटो : amar ujala

दोपहर बाद निकल पाया पानी
साथ ही, किदवईनगर वाई-वन ब्लाक, एच-ब्लाक, अफीमकोठी, कोकाकोला चौराहे के पास, बर्रा, विश्वबैंक कालोनी, दामोदरनगर, सनिगवां आदि मोहल्लों में सड़कों पर पानी भर गया। दीप टाकीज से गोशाला रोड पर तो एक से दो फीट तक जलभराव हुआ। पानी में फंसकर दो बाइकें भी बंद हो गईं। रोड से दोपहर में पानी निकल पाया।

Municipal Corporation was warned about unseasonal rain water filled on roads of many localities
कानपुर में जलभराव के बाद हुईं दिक्कतें - फोटो : amar ujala

जलभराव और बढ़ने से लोगों को हुई  दिक्कतें
दरअसल, नगर निगम सीसामऊ, सीओडी, रफाका आदि प्रमुख नालों की सफाई समय-समय पर कराता रहता है। इसी तरह नालियां, गली पिट भी साफ होते रहते हैं। करीब 7.50 करोड़ से 278 नालों की सफाई शुरू कराने की भी तैयारियां की जा रही हैं। चोक पड़े नालों के कारण जलभराव और बढ़ने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Municipal Corporation was warned about unseasonal rain water filled on roads of many localities
कानपुर में जलभराव के बाद हुईं दिक्कतें - फोटो : amar ujala

तीन पेड़ गिरे, आवागमन ठप
बारिश के दौरान ही कलक्टरगंज में माल गोदाम के पास, गांधी ग्राम के पास स्थित त्रिमूर्ति मंदिर के पास और राणाप्रतापनगर (काकादेव) में सड़क पर पेड़ गिरे। इससे इन सड़कों पर आवागमन ठप हो गया। नगर निगम के उद्यान अधीक्षक कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि तीनों स्थानों पर गैंग भेजकर टूटे पेड़ों को कटवाकर हटवाया गया।

विज्ञापन
Municipal Corporation was warned about unseasonal rain water filled on roads of many localities
कानपुर में जलभराव के बाद हुईं दिक्कतें - फोटो : amar ujala

अचानक बारिश होने की वजह से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया था, जो कुछ घंटों में ही निकल गया। यह नाला सफाई का समय है। सफाई कार्य 10 जून तक चलेगा।  -सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed