फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat

...तो भैया इसलिए हार गई मुलायम की बहुरिया

Tue, 14 Mar 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 10:48 AM IST
सार

- व्हट्सएप, फेसबुक, ट्विटर  पर खूब चले मैसेज, इमेज

विज्ञापन
mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
अपर्णा यादव (फाइल फोटो)

विस्तार

यूपी में दो एक्स सीएम के फैक्टर में एक बहुरिया चुनावी लड़ाई हार गई। कोशिश तो खूब की जीतने की मगर किस्मत ने साथ ही नहीं दिया। इस बहुरिया का यह पहला चुनाव था...
विज्ञापन


 

अपने पहले पॉलिटिकल डेब्यू में फेल हो गई बहुरिया

mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव (फाइल फोटो)
यादव फैमिली की छोटी बहू अपर्णा यादव पॉलिटिकल डेब्यू में फेल हो गई हैं। जबकि खुद मुलायम सिंह यादव ने इनके लिए इमोशनल सिफारिश की थी। इसके बावजूद उनकी बहू लखनऊ कैंट सीट हार गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वजहों से हार गई मुलायम की छोटी बहू...

mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
मुलायम सिंह का बेटा प्रतीक यादव और बहु अपर्णा यादव
उन्हें कांग्रेस से बीजेपी में आईं रीता बहुगुणा जोशी ने 33,796 वोटों से हराया। रीता को 95402 वोट मिले, वहीं उनकी अपोनेंट और सपा परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव 61,606 वोट जुटा पाई हैं। 

अपर्णा ने चुनाव से पहले आरक्षण पर बयान दिया था जिसके चलते मुस्लिम वोटर नाराज हो गया था। 

 
विज्ञापन

ससुर और जेठ का झगड़ा आया आढ़े

mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
अपर्णा यादव ( फाइल फोटो)
अपर्णा की हार का दूसरा बड़ा कारण ससुर और जेठ का झगड़ा बताया जा रहा है।


 

वीअाईपी इमेज बनी परेशानी

mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
अपर्णा यादव (फाइल फोटो)
ये भी कहा जा रहा है कि इस चुनाव में अपर्णा के आढ़े उनकी वीअाईपी इमेज आती रही जिसके चलते वे खुलकर कैंपेनिंग नहीं कर पाई।
 

रीता की जीत का कारण

mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
रीता बहुगुणा जोशी (फाइल फोटो)
कैंट बीजेपी का गढ माना जाता है। 1991 से 2007 तक यहां पर बीजेपी का ही कब्जा रहा। इसका फायदा यहीं से सिटिंग MLA रीता को मिला।
रीता बहुगुणा जोशी सिटिंग MLA थीं। अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहीं, जिसका फायदा इन्हें मिला। 2012 में रीता के विरोधी रहे बीजेपी नेता सुरेश तिवारी इनके सपोर्टर के रूप में उतरे।

 

सिंधी रहे रीता से प्रभावित

mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
रीता को पुष्पगुच्छ देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
कैंपेनिंग से इन्हें फायदा हुआ। ब्राह्मणों का वोट इनके फेवर में गया। सिंधी भी इनसे प्रभावित नजर आए। इस एरिया में 80 हजार से ज्यादा बाह्मण और 5 हजार से ज्यादा सिंधी वोटर्स हैं। रीता उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। इसका फायदा भी रीता को मिला। एरिया के 20-30 हजार के बीच पहाड़ी लोगों का समथर्न मिला है।

 

पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी है रीता

mulayam singh daughter in law aparna yadav big defeat
डेमो पिक
रीता बहुगुणा पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी है। रीता ने 1981 में इलाहबाद यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी की। इनके पास 2.11 करोड़ की कुल संपत्ति है। इनके पास 22 लाख के बैंक बैलेंस समेत 3.24 लाख की ज्वैलरी है। वहीं अचल सम्पत्ति के रूप में इनके पास एक घर और ऑफिस है। जिनकी कीमत क्रमश: 1.5 करोड़ व 20 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed