फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukhtar Ansari: पापा आप ठीक हैं, अल्लाह ने आपको बचा लिया...मौत के साढ़े छह घंटे पहले डॉन ने की बहू-बेटे से बात

Sat, 30 Mar 2024 09:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2024 09:21 AM IST
सार

मुख्तार की मौत के साढ़े छह घंटे पहले की उमर के साथ बातचीत का ऑडियो आया सामने है। मौत से पहले मुख्तार ने बहू और बेटे से बात की थी।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death News Mukhtar talked to son Umar and daughter-in-law six and a half hours before his death
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
जेल में बंद माफिया मुख्तार से बेटे उमर और बहू निकहत से बातचीत का सोशल मीडिया में ऑडियो चल रहा है। जिसमें उमर और निकहत से तीन मिनट तक मुख्तार ने बातचीत की और परिवार की खैर-खबर ली। ऑडियो में कुछ इस तरह हुई बातचीत।


निकहत: अस्सलामुअलेकुम पापा। पापा आप कैसे हो। अल्लाह का शुक्र है कि आज आपकी आवाज सुनने को नसीब हो रही है। आप ठीक तो है आवाज बहुत धीमी है। उमर लाइन पर हैं।

 
Mukhtar Ansari Death News Mukhtar talked to son Umar and daughter-in-law six and a half hours before his death
Mafia Don Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
उमर: अस्सलामुअलेकुम पापा। आप ठीक तो हैं। अल्लाह ने आपको बचा लिया। रमजान का पाक महीना है आपको कुछ नहीं होगा। आप कमजोर हो गए हैं। हम कोर्ट में हैं मुलाकात की परमिशन ले रहे है। दरोगा अंकल मऊ से परमिशन लेने का प्रयास कर रहे हैं। अल्लाह का करम है आवाज सुनकर जान में जान आ गई है।

मुख्तार: मैं कमजोर हो गया हूं। रमजान में अल्लाह से दुआ करो मैं ठीक हो जाऊं। अब घबराहट होती है। क्या न हो जाए।

 
Mukhtar Ansari Death News Mukhtar talked to son Umar and daughter-in-law six and a half hours before his death
Mukhtar Ansari death - फोटो : सोशल मीडिया
उमर: आप हिम्मत रखो। आपसे ज्यादा हिम्मत किसके पास है। और कोई होता तो मर गया होता। पापा कोर्ट में पेशी में जज साहब से सारी बात बताया करें। आप ठीक हो जाएंगे।  

मुख्तार: लूज मोशन, पेट और बदन में दर्द हो रहा है, कमजोरी भी है। भइया की जमानत कराने का प्रयास करो।  

उमर: जरूर पापा। भइया से पेशी में बात हुई है। वह ठीक हैं। बल्कि वह आप के लिए परेशान हैं। पापा मुलाकात का ऑर्डर हो गया तो सोमवार को मुलाकात करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death News Mukhtar talked to son Umar and daughter-in-law six and a half hours before his death
mukhtar ansari death - फोटो : अमर उजाला
हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की। 

 
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death News Mukhtar talked to son Umar and daughter-in-law six and a half hours before his death
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौतके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed