{"_id":"5afedcfa4f1c1bcf408b6347","slug":"mother-commits-suicide-with-grief-of-son-s-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत ने इस कदर झकझोर दिया 'मां का दिल' कि 'मौत को लगा लिया गले'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत ने इस कदर झकझोर दिया 'मां का दिल' कि 'मौत को लगा लिया गले'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 May 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पुत्र के फांसी लगाकर जान देने से आहत महिला ने शुक्रवार को घर के अंदर बने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेतों से काम कर शाम को वापस लौटे परिजनों ने शव को फांसी पर लटकता देखा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
डेमाे पिक
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबटमऊ निवासी अतुल सिंह पुत्र स्व. नरेश पाल ने बीते बुधवार की दोपहर शराब के नशे में घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना से अतुल की मां रानी सिंह बेहद आहत थीं। आलम यह था कि उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। शुक्रवार को रानी सिंह (55) घर में अकेली थीं। उनके साथ रहने वाले पुत्र अमित और अरुण खेतों पर गए हुए थे। दोपहर में किसी समय रानी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता तब चला जब शाम लगभग चार बजे अमित और अरुण खेत से वापस घर पहुंचे।
डेमाे पिक
मां को आवाज देने पर जब वह बाहर नहीं आई तो दोनों भाई ढूंढते हुए अंदर चले गए। अंदर रानी का शव फांसी पर लटक रहा था। घटना की जानकारी फौरन ही अमित और अरुण ने हरदोई में रहने वाले बड़े भाई अशोक को दी। साथ ही घटना की जानकारी मल्लावां कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ वर्ष पूर्व अतुल के बड़े भाई आलोक भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुके हैं। इसके अलावा अतुल की पत्नी शालू का निधन भी एक वर्ष पूर्व हो चुका है।