फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में हुआ ‘आतंकी हमला’ सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब !

Mon, 23 Jan 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
mock drill in kanpur cant
भारतीय सेना की मॉक ड्रिल - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
आतंकवादियों ने कानपुर कैंट के कैवेलरी ग्राउंड पर अचानक हमला कर दिया। दुश्मन के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 76-आर्म्ड रेजीमेंट ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। 

इंडियन आर्मी ने किए ताबड़तोड़ हमले

mock drill in kanpur cant
भारतीय सेना
दुश्मन सामने से घेराबंदी करने की फिराक में इंडियन आर्मी ने ताबड़तोड़ हमले किए। तेजी से आगे बढ़ते हुए भारतीय सेना के टैंक ने दुश्मनों पर हमला बोल दिया और उनके कैंप को तबाह करने के साथ ही कब्जा कर लिया। 

एक के बाद एक हमले, दुश्मन पस्त

mock drill in kanpur cant
भारतीय सेना की मॉक ड्रिल
इस दौरान सेना के टैंक, गोला, बारूद, ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों में बनने वाले शस्त्र, आर्टिलरी, सांकेतिक यंत्र और बम निरोधक दस्ता के साथ भारतीय सेना ने दुश्मनों को घेर लिया और एक के बाद एक हमले कर उन्हें पस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सीन युद्ध के दौरान का नहीं है

mock drill in kanpur cant
भारतीय सेना
ये सीन बॉर्डर पर युद्ध के दौरान का नहीं, बल्कि कैंट के कैवेलरी ग्राउंड में चल रही सेना की मॉक ड्रिल प्रदर्शनी का था। इस दौरान सैनिकों ने एक से एक करतब दिखाये। यह नजारा वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा। 
विज्ञापन

ऐसे बनता है हमारे सैनिकों का खाना

mock drill in kanpur cant
भारतीय सेना
भारतीय सेना के सैनिकों के लिए हर दिन पौष्टिक खाना बनता है। इसके अलावा हमारे सैनिक चाइनीज डिश मोमोज भी बनाना जानते हैं। प्रदर्शनी के दौरान सैनिकों ने अपनी पसंदीदा डिशेज के बारे में लोगों से बातचीत की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed