फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीजेपी की महिला विधायक के पैर मंदिर में पड़ते ही 'बैरी हुए बाबा', 'भगवान' को ले गए प्रयाग, मचा भूचाल

Tue, 31 Jul 2018 08:56 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 31 Jul 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
MLA  Maneesha Anuragi reached the Dhroom Rishi temple people said ancient tradition broke
भाजपा विधायिका के मंदिर में माथा टेकने के मचा बवाल
यूपी के हमीरपुर जिले में भाजपा विधायक के मंदिर में प्रवेश करने से बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है। 12 जुलाई को विद्यालय में ड्रेस वितरण करने पहुंची विधायक करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होने ध्रूम ऋषि के मंदिर में माथा टेका। इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को होते ही भूचाल मच गया। जानें क्या है पूरा मामला...


 
MLA  Maneesha Anuragi reached the Dhroom Rishi temple people said ancient tradition broke
भाजपा विधायिका के मंदिर में माथा टेकने के मचा बवाल
विधायक के जाने के बाद गांववालों ने मंदिर को न केवल गंगाजल से शुद्ध कराया बल्कि मंदिर के अंदर विराजमान देवता को प्रयाग ले जाकर गंगा स्नान कराने की बातें भी सामने आ रही हैं। मंदिर में हवन पूजन, भागवत कथा कराने के साथ-साथ कन्या भोज भी हुआ है। इसकी वजह केवल इतनी थी कि मंदिर में विधायक मनीषा ने प्रवेश किया था।   

 
MLA  Maneesha Anuragi reached the Dhroom Rishi temple people said ancient tradition broke
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी
हमीरपुर मुस्करा खुर्द गांव में सैकड़ों साल पुराना ध्रूम ऋषि का मंदिर हैं। जहां पर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आस्था जुड़़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर के अंदर महिलाओं और कन्याओं का जाना पुरातन काल से पूर्णतया वर्जित है। मंदिर में जाने वाली महिलाएं बाहर से दर्शन कर लौट जाती है। 12 जुलाई को विधायक मनीषा अनुरागी मुस्करा खुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में ड्रेस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MLA  Maneesha Anuragi reached the Dhroom Rishi temple people said ancient tradition broke
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
तब गांव के कुछ लोग विधायक को मंदिर परिसर में सीसी सड़क बनवाने के लिए ले गए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ ध्रूम ऋषि मंदिर में प्रवेश कर चबूतरे पर बैठकर माथा टेका था। मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक के बावजूद उस दौरान मौजूद तमाम  गांववालों में किसी ने भी विधायक को इस बारे में जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
MLA  Maneesha Anuragi reached the Dhroom Rishi temple people said ancient tradition broke
भाजपा विधायिका मनीषा अनुरागी के मंदिर जाने के बाद मचा वबाल
अब यहीं से महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश करने की बात फैल गई। विधायक के मंदिर में प्रवेश को लेकर ग्रामीण अशुद्ध मानकर किसी दैवीय आपदा से भयभीत हो गए। इस  मामले के दस दिन बाद 22 जुलाई को गांव के महेश, शिवनारायन, सुरेश, किशनलाल, भवानीदीन, जगदीश सहित करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण निजी वाहनों से अपने खर्चे से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए गए थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed