फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पास है इतनी संपत्ति, इस खास वजह से भी आया था चर्चा में

Wed, 31 Jul 2019 03:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: MLA Kuldeep Singh Sengar accused of misdeed have so much property
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)

उन्नाव भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर डिग्री के विवाद से भी खूब चर्चा में रहे थे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कुलदीप सिंह सेंगर ने चुनाव आयोग को दिए गए शपथपत्र में शैक्षिक योग्यता इंटर दिखाई थी। जबकि इससे पहले के चुनाव में उन्होंने खुद को ग्रेजुएट बताया था।

 

Unnao Rape Case News: MLA Kuldeep Singh Sengar accused of misdeed have so much property
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)
कुलदीप का दावा था कि उन्होंने कानपुर के डीएवी कालेज से बीए की डिग्री हासिल की है। कुल 23 साल के लंबे सियासी सफर में कुलदीप ने पहला चुनाव उन्नाव की सदर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा और जीता था। इस चुनाव में दाखिल हलफनामे में कुलदीप ने खुद को ग्रेजुएट ही घोषित किया था।

 
Unnao Rape Case News: MLA Kuldeep Singh Sengar accused of misdeed have so much property
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2007 और वर्ष 2012 के चुनाव नामांकन में उन्होंने शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट ही बताई गई। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बतौर भाजपा प्रत्याशी कुलदीप ने बांगरमऊ से परचा दाखिल करते समय इंटर पास मार्कशीट लगाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: MLA Kuldeep Singh Sengar accused of misdeed have so much property
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोपी लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विरोधियों ने नामांकन पर्चा रद्द करने की मांग उठाई तो उन्होंने माता जी का निधन होने से शैक्षिक प्रमाणपत्र खो जाने की बात कहकर अपना बचाव किया था। कुलदीप की उम्र पर भी सस्पेंस रहा। वर्ष 2002 के हलफनामे में कुलदीप ने खुद को 40 साल का बताया, जबकि वर्ष 2007 में उम्र 43 वर्ष बताई।

 
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: MLA Kuldeep Singh Sengar accused of misdeed have so much property
कुलदीप सिंह सेंगर
इसी प्रकार वर्ष 2012 के चुनाव में कुलदीप की उम्र 48 वर्ष थी, जोकि वर्ष 2017 यानी पिछले विधानसभा चुनावों में सिर्फ 50 वर्ष पहुंची। दूसरी ओर कुलदीप की संपत्ति दिन दोगुनी और रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ती गई। वर्ष 2007 में कुलदीप सेंगर के पास सिर्फ 36 लाख रुपये की जायदाद थी, जो कि वर्ष 2012 में सवा करोड़ से ज्यादा हो गई, जबकि अगले पांच साल यानी वर्ष 2017 तक तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed