{"_id":"5d41b47e8ebc3e6d227838d2","slug":"misdeed-victim-s-aunt-body-reached-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: चाची के अंतिम संस्कार में कम होता दिखा विधायक का रसूख, लोगों में संवेदना आक्रोश और दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: चाची के अंतिम संस्कार में कम होता दिखा विधायक का रसूख, लोगों में संवेदना आक्रोश और दहशत
Thu, 01 Aug 2019 02:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की चाची के शव को भारी सुरक्षा के बीच गांव लाया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोप में घिरे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के रसूख और उसके भाइयों की दबंगई के आगे हर वक्त दहशत में रहने वाले ग्रामीणों ने भी दुष्कर्म पीड़िता के साहस के आगे चुप्पी तोड़ी तो कल तक गांव में पसरा रहने वाला सन्नाटा बुधवार को छटा नजर आया। दहशत में घरों में दुबके रहने वाले ग्रामीण चाची का शव घर पहुंचने के बाद संवेदना जताने पहुंचे।
चाची का शव पहुंचा तो गांव में भारी फोर्स मौजूद रही
- फोटो : अमर उजाला
विधायक के विरुद्ध कभी कुछ भी न बोलने की हिम्मत जुटा पाने वाले लोग पीड़िता के परिवार के साथ खड़े नजर आए। जहां संवेदनाओं का ज्वार फूटा वहीं आक्रोश के साथ पीड़ित परिवार में अपनों को खोने की दहशत भी साफ नजर आई। सुबह करीब 7:10 बजे जैसे ही शव गांव की गलियों से होकर घर पहुंचा तो ग्रामीणों के घरों के दरवाजे खुल गए।
किशोरी का चाचा पत्नी काे मुखाग्नि देने घाट पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी अपने कदम घरों से बाहर निकाले और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बुधवार को जो दृश्य गांव में दिखा वैसा पहले कभी नहीं रहा। गांव में विधायक का रसूख कुछ इस कदर रहा कि इस मामले में लोग कुछ भी बोलने से कतराते रहे। समय-समय पर जांच करने पहुंची सीबीआई के आगे भी किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटाई। पांच पहले दुष्कर्म पीड़िता की दादी के निधन पर 20-25 लोग ही उसके घर पहुंचे थे। बुधवार को किसी ने पीड़िता की मां को सहारा दिया तो किसी ने अन्य परिजनों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट पर आईजी को गांव वालों ने घेर लिया
- फोटो : अमर उजाला
मौसेरी बहन बोली, जेल से रची गई साजिश
रविवार को दुष्कर्म पीड़िता की चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने गई उसकी मौसेरी बहन ने मीडिया से समक्ष विधायक कुलदीप सेंगर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जो भी खूनी खेल उसके परिवार के साथ खेला जा रहा है उसके पीछे जेल में बंद विधायक का हाथ हैं। जेल से ही उसके इशारे पर करीबी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

पत्नी के अंतिम संस्कार पर पहुंचा किशोरी का चाचा
- फोटो : अमर उजाला
शव वाहन पंचर होने से हुई देरी
दुष्कर्म पीड़िता के घर से जैसे ही उसकी चाची का शव लेकर पुलिस गंगाघाट के लिए निकली तो कुछ कदम की दूरी पर शव वाहन का आगे का टायर पंचर हो गया। चालक ने आनन-फानन में पुलिस की मदद से पहिया बदला। करीब 20 मिनट बाद शव को घाट के लिए रवाना किया गया।