{"_id":"5d3eee2a8ebc3e6cf4709b71","slug":"misdeed-case-on-unnao-bjp-mla-kuldeep-singh-victim-s-family-members-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: जेल में पिता तो सड़क हादसे में चाची-मौसी की मौत, अब जिंदा रहने के लिए जंग लड़ रही है वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: जेल में पिता तो सड़क हादसे में चाची-मौसी की मौत, अब जिंदा रहने के लिए जंग लड़ रही है वो
Tue, 30 Jul 2019 12:56 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड: ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता का रविवार को ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान कार में वकील महेंद्र के साथ चाची मौसी ड्राइवर और खुद वो रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही थी। हादसे के बाद चाची और मौसी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पीड़िता और उसका वकील मौत से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। पीड़िता को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
ट्रक से टक्कर के बाद कुछ ऐसी हो गई थी कार की हालत
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी राजीव कृष्ण का कहना है कि डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता और उनका वकील लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। वहीं भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाड़ी की ट्रक से हुई टक्कर के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्नाव की बांगरमऊ सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगा सीएम आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती ने जून 2017 में माखी थाने में अगवा कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
माखी थाना पुलिस का कहना है कि इसमें गांव के बृजेश, शुभम सिंह और एक अन्य युवक को आरोपी बनाया गया। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन बाद तीनों को जमानत मिल गई। इसके बाद शुभम सिंह की मां शशि सिंह ने पीड़िता के पिता व चाचा के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने युवती के पिता व चाचा को जेल भेज दिया था। एसओ माखी अशोक सिंह ने बताया कि युवती के पिता का आरोप था कि यह कार्रवाई भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के इशारे पर हुई थी। आपको बताते चले कि 2017 में जेल में ही पीड़िता के पिता को पीटा गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण
इसके बाद युवती के परिवारीजन अगवा कर रेप के मामले में विधायक को भी आरोपी बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसे लेकर तीन अप्रैल को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। पीड़िता के पिता पर डकैती, हत्या, हत्या की कोशिश और लूट के 28 मुकदमे दर्ज किए गए थे। यही नहीं, गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर की कार्रवाई कई बार की गई थी। यह मुकदमे 1991 से 2004 के बीच में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
इस साल तीन अप्रैल को मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया गया है। वहीं, पीड़िता के चाचा के खिलाफ 1996 से लेकर 2017 के बीच हत्या, हत्या की कोशिश व लूट के 13 केस दर्ज किए जा चुके हैं। गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जा चुकी है। उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा रायबरेली जेल में बंद हैं। किशोरी के चाचा को विधायक के छोटे भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह सेंगर पर जानलेवा हमले में 10 साल की सजा 2 जुलाई को दी जा चुकी है।