फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रवासी ला रहे कोरोना, जिलों की बढ़ी मुसीबत, मुंबई से फर्रुखाबाद लौटे छह और प्रवासी निकले संक्रमित

Wed, 13 May 2020 02:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Migrants are bringing corona, increased trouble for districts
प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों से आ रहे श्रमिक कोरोना ला रहे हैं। इससे जिलों की मुसीबत और बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां सरकार श्रमिकों को लाने के लिए ट्रेनें और बसें चला रही है वहीं, हाईवे पर ट्रकों और डंपरों में लदे श्रमिक देखे जा रहे हैं जो बिना जांच के घर तक पहुंच रहे हैं। मंगलवार को फर्रुखाबाद में मुंबई से आए छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। ये सभी टेंपो और कार से लौटे थे।


 
Migrants are bringing corona, increased trouble for districts
घर लौटने को बेताब प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
कन्नौज में एक ही दिन में पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिले। पांचों श्रमिक नौ मई को मुंबई से लौटे थे। वहीं उन्नाव में मुंबई से आए युवक की मौत हो गई। उसमें कोरोना के लक्षण देख सैंपल जांच को भेजा जा चुका था। वह पैदल ही बरदहा गांव लौटा था। उरई में हालात और खराब होते जा रहे हैं। यहां मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ समेत छह में कोरोना की पुष्टि हुई। 

 
Migrants are bringing corona, increased trouble for districts
ट्रेनों से आ रहे हैं प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
संक्रमित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना की जांच पड़ताल के लिए गठित आरआरटी (रैपिड रेस्पांस टीम) टीम के सदस्य हैं। इनके अलावा एक व्यक्ति उरई शहर के ही तिलक नगर का निवासी है। देर शाम कालपी रोड स्थित थोक सब्जी मंडी से जुड़े तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंडी बंद कर दी है। जिले में अब तक 36 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें सभी एक्टिव हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Migrants are bringing corona, increased trouble for districts
दूसरे राज्याें से आने वाले श्रमिकों ने बढ़ाई परेशानी - फोटो : amar ujala
कानपुर में मंगलवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 307 पहुंच गई है। देर शाम बांदा में एक और संक्रमित पाए जाने के बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया। संक्रमित नगर पालिका परिषद का कर निरीक्षक है। उसकी ड्यूटी मुख्यालय में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए एक डिग्री कालेज में लगी थी।

 
विज्ञापन
Migrants are bringing corona, increased trouble for districts
कोरोना और लाॅकडाउन ने किया बेहाल - फोटो : amar ujala
उसे मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। कर निरीक्षक के आवासीय इलाके बिजली खेड़ा को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। कर निरीक्षक मूल रूप से चित्रकूट जनपद के रहने वाले हैं।यहां पर किराये के मकान में रहते हैं। इससे पहले सोमवार को हरदोई में चार कोरोना संक्रमित मिले। जो गुजरात और महारष्ट्र से आए थे। दो की पुष्टि दोपहर को हो गई थी जबकि दो की देर शाम की गई। फर्रुखाबाद में अब तक आठ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कन्नौज में कोरोना मरीजों की संख्या 14 हो गई है। जिसमें से 7 एक्टिव हैं और 7 निगेटिव हो चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed