फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की सालगिरह से पहले उजड़ गया मांग का सिंदूर, शहीद बेटे की बहू संग ये तस्वीर देख रोई हर आंख

Tue, 11 Feb 2020 04:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Banda jawan martyr in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh
विकास और नंदनी की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी के तीन जवान शहीद हो गए थे। इनमें एक जवान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के लामा गांव के रहने वाले थे। विकास की मौत की खबर मिलते ही परिजन बेसुध हो गए। 


मंगलवार सुबह विकास कुमार की शहादत की सूचना मिलते ही परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार वह दो माह पहले ही वह गांव आए थे।
 
Banda jawan martyr in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh
शहीद विकास कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विकास कुमार (30) सीआरपीएफ की कोबरा कंपनी में तैनात थे। वह छत्तीसगढ में नक्सल प्रभावित इलाके में सोमवार रात सर्च ऑपरेशन कर रहे थे तभी जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।

मौके पर ही दो जवान शहीद हो गए जबकि तीसरे जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जवान तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। विकास का जन्म 30 अक्टूबर 1989 में बांदा के लामा गांव में हुआ था। पिता रतींद्र शरण की मृत्यु तेज बुखार आने से वर्ष 2006 में हो गई थी। उस समय विकास इण्टर की पढ़ाई कर रहे थे। 

Banda jawan martyr in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh
शहीद विकास कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने शहीद विकास के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banda jawan martyr in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh
शहीद के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर लाने वाले सैनिक वाहन के लिये शहीद के घर तक का रास्ता दुरुस्त किया जा रहा है। शहीद के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। शहीद के अंतिम दर्शन को भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं।
विज्ञापन
Banda jawan martyr in an encounter with Naxalites in Chhattisgarh
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले ही हुई थी शादी
सीआरपीएफ के जवान विकास की शादी पिछले साल 23 फरवरी को नंदनी के साथ हुई थी। घटना के बाद से नंदनी बदहवास है। वहीं विकास की शादी की तस्वीर देख लोगों के आंसू नहीं थम रहे। शादी के बाद विकास 15 दिन में चला गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed