फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसों पर संकट: चार दिन तक बादल रहने की संभावना, ऐसे में प्रदूषित कण वातावरण में ही मंडराएंगे

Wed, 06 Nov 2019 05:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department gave this information about pollution and weather in kanpur
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को दिन की हवा में नमी अधिक रहने और बादल न रहने से प्रदूषण की मात्रा कम रही। एक दिन पहले सुबह सात बजे ही जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार था, वहीं मंगलवार को 275 दर्ज किया गया।
Meteorological Department gave this information about pollution and weather in kanpur
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
आसमान खुला रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक-एक डिग्री की कमी आई है। हालांकि अगले चार दिन बादल रहने से फिर दिक्कत होगी। प्रदूषित कण आसमान में नहीं जा पाएंगे, इससे धुंध बढ़ेगी और सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है।
Meteorological Department gave this information about pollution and weather in kanpur
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, धुंध की कमी के कारण तापमान में भी कमी आई है। खुला आसमान होने की वजह से ओस अधिक पड़ी इसलिए फिर से ठंडक महसूस हुई। अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department gave this information about pollution and weather in kanpur
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
आर्द्रता में अधिकतम में एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 78 और न्यूनतम में 10 प्रतिशत कमी के साथ 36 प्रतिशत रही। आगामी 10 नवंबर तक बादल रहने के आसार हैं। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मापक यंत्र में सुबह से लेकर शाम तक एक्यूआई की स्थिति 300 से 175 तक रही।
विज्ञापन
Meteorological Department gave this information about pollution and weather in kanpur
कानपुर में धुंध और प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार अलग-अलग समय में एक्यूआई सीपीसीबी मानीटर से
सुबह सात बजे     275
दिन में तीन बजे    175
शाम चार बजे      255
शाम पांच बजे     280
शाम सात बजे     320
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed