{"_id":"5a1fff1e4f1c1b193e8b5d1a","slug":"meri-hanikarak-biwi-tv-serial-artist-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब 'हानिकारक हुई बीवी' और कर दी 'पति की नसबंदी', 4 दिसंबर से टीवी पर देखें पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब 'हानिकारक हुई बीवी' और कर दी 'पति की नसबंदी', 4 दिसंबर से टीवी पर देखें पूरी कहानी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
टीवी आर्टिस्ट करन सूचक और जिया शंकर
जब नई नवेली दुल्हन अपने पति की नसबंदी कर दे तो उस बेचारे पर क्या गुजरेगी। परेशान पति की व्यथा सुनकर कुछ लोग हैरान रह जाएंगे और कुछ ठहाके मारकर हंसने को मजबूर हो होंगे। टीवी पर ‘मेरी हानिकारक बीवी’ की पूरी कहानी आपको देखने को मिलेगी 4 दिसंबर से।
टीवी आर्टिस्ट जिया शंकर
टीवी कलाकार जिया शंकर और करन सूचक ने कहा कि अगर कहानी का विषय अच्छा हो तो लोग पसंद जरूर करते हैं। नसबंदी जैसे बोल्ड विषय पर कॉमेडी से भरपूर हमारा टीवी सीरियल लोगों का खूब मनोरंजन करेगा। दोनों कलाकार बृहस्पतिवार को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। दोनों ने अपने आने वाले टीवी सीरियल ‘मेरी हानिकारक बीवी’ के बारे में खुलकर बातचीत की।
टीवी आर्टिस्ट जिया शंकर, करन सूचक
‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘महाभारत’, ‘सिंहासन बत्तीसी’, ‘पेशवा बाजीराव’, ‘सिया के राम’ टीवी सीरियल में काम कर चुके करन सूचक ने ‘मेरी हानिकारक बीवी’ में अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रकार का कोई भी शो पहले कभी टेलीविजन पर दिखाया नहीं गया है। यह एक अलग किस्म का टीवी शो है इसमें नसबंदी जैसे विषय का सहारा लेते हुए हम लोगों को हंसाएंगे। अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए जिया शंकर कहती हैं, ‘मेरी हानिकारक बीवी’ का कॉन्सेप्ट बहुत ही अलग तरह का है। जिया इस शो से पहले दो साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी आर्टिस्ट जिया शंकर, करन सूचक
एंड टीवी चैनल पर 4 दिसंबर से शुरू हो रहे इस शो में बनारस के रहने वाले अखिलेश पाण्डेय का मुख्य किरदार करन सूचक निभा रहे हैं और डॉक्टर इरा की भूमिका में जिया शंकर होंगी। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे टीवी पर आएगा। सीरियल की कहानी एक ताकतवर और थोड़े अनाड़ी से लड़के अखिलेश और बेबाक व खूबसूरत डॉ. इरा के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
टीवी आर्टिस्ट जिया शंकर, करन सूचक
वाराणसी में अचानक हुई उनकी मुलाकात अखिलेश के लिए हानिकारक साबित होती है और ये गफलत मुंबई तक उनका पीछा करती है। जब डॉ. इरा गलती से अखिलेश का नसबंदी ऑपरेशन कर देती हैं तो ये गड़बड़ी ताबूत का आखिरी कील साबित होती है। यहां से मर्दानगी को एक नए रूप में परिभाषित किया जाता है।