फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी भीषण आग, फायर अलार्म बजते ही मची भगदड़, दमघोंटू धुएं के बीच जवानों ने बचाई 35 लोगों की जान

Mon, 04 Apr 2022 10:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Apr 2022 10:55 AM IST
विज्ञापन
Massive fire broke out in Rave Moti Mall Kanpur
कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के रावतपुर स्थित रेव मोती मॉल में रविवार दोपहर आग लग गई। कर्मचारियों के फायर अलार्म बजाते ही पूरे मॉल में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर से उठी आग तीसरी मंजिल तक जा पहुंची। हालांकि जिस बिग बाजार के स्टोर से आग उठी, वह एक महीने से बंद चल रहा है।


इस वजह से बाकी स्टोरों व शोरूम में मौजूद लोग आसानी से बाहर निकल गए। पहली मंजिल और छत पर जरूर 35 लोग फंस गए, लेकिन दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

रविवार की छुट्टी की वजह से मॉल में भीड़ ठीकठाक थी। एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बिग बाजार के शोरूम से आग उठी थी। कर्मचारियों ने तत्काल फायर अलार्म बजाया। हालांकि अधिकतर लोग बाहर निकल चुके थे।
Massive fire broke out in Rave Moti Mall Kanpur
कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग भागकर छत पर पहुंच गए तो कुछ पहली मंजिल पर फंस गए। दमकल कर्मी व अफसरों ने मुख्य गेट व पीछे की तरफ से आग बुझाना शुरू किया। धुएं के बीच अंदर घुसकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
Massive fire broke out in Rave Moti Mall Kanpur
कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दमघोंटू धुएं के बीच जवानों ने लगाई जान
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। पूरा मॉल गैस चैंबर बना हुआ था। दमकल कर्मी ऑक्सीजन सिलिंडर किट पहनकर भीतर घुसे और फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथ ही आग बुझाई। जवानों के इस काम की अधिकारियों ने भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Massive fire broke out in Rave Moti Mall Kanpur
कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बिग बाजार खुला होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
मॉल प्रशासन ने बताया कि पिछले एक महीने से बिग बाजार का शोरूम बंद है। उसे एक अन्य कंपनी ने खरीद लिया है। अगर पहले की तरह शोरूम चल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की सूचना पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, एसीपी स्वरूपनगर ब्रजनारायण सिंह, चीफ फायर ऑफिसर एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई पुलिस व दमकल विभाग के अफसर पहुंचे।
विज्ञापन
Massive fire broke out in Rave Moti Mall Kanpur
कानपुर: रेव मोती मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दुरुस्त था मॉल का फायर फाइटिंग सिस्टम
सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले ही मॉल प्रशासन ने फायर एनओसी रिन्यू कराई थी। फायर फाइटिंग सिस्टम दुरुस्त था। पानी की कोई कमी नहीं पड़ी। इस वजह से आसानी से आग पर काबू पा लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed