यूपी के इटावा जिले में पुलिस की मौजदगी में हुई ये शादी आसपास के कई जिलों में भी चर्चा का कारण बन गई। थाना प्रभारी और सिपाहियों ने वो सभी इंतजाम कराए जो एक शादी में होते हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
2 of 4
थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से सिंगौली निवासी और वर्तमान में औरैया के ब्रह्म नगर में रह रहे रामवीर पाल की बेटी दीपा की शादी 21 जून को कस्बे के भरथना रोड स्थित गेस्ट हाउस में थी। बारात चढ़ने के दौरान दबंगों ने भरथना के सहजपुर गांव निवासी दूल्हे जितेंद्र पाल से मारपीट कर दी। साथ ही एयरगन लगाकर दूल्हे को धमकी भी दी।
3 of 4
थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
बदसलूकी से क्षुब्ध होकर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया था। बारात भी गांव लौट गई थी। इससे शादी नहीं हो सकी थी। दूल्हे के साथ उपद्रव करने वाले दो लोगों को बारातियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
4 of 4
थाने में हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
लड़की पक्ष के मान मनौव्वल करने के बाद शनिवार को बकेवर थाने पर दोनों पक्ष के लोग एकत्रित हुए। यहां देर रात दोनों की शादी कराई गई। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर आलोक राय सहित थाने के तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि दूल्हे के शादी से इंकार करने के बाद संबंध टूट गए थे। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद शादी हो गई।