{"_id":"5c540ff8bdec2211ac1ae917","slug":"man-tears-women-and-his-daughter-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस इस बात पर घर में घुसकर लड़के ने फाड़ दिए महिला इंस्पेक्टर के कपड़े, बेटी को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस इस बात पर घर में घुसकर लड़के ने फाड़ दिए महिला इंस्पेक्टर के कपड़े, बेटी को भी नहीं छोड़ा
Fri, 01 Feb 2019 02:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर यूपी पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों को लंगड़ा बनाने में लगी है इसके बाद भी अपराधियों के हाैसले बुलंद है। कानपुर में गुरुवार को एक ऐसी ही घटना हुई जिसने सभी काे हैरान कर दिया। एक छोटे से विवाद के चलते दबंग एक महिला इंस्पेक्टर के घर में घुस गए। इसके बाद जो कुछ हुआ उसने सभी के होश उड़ा दिए।
Trending Videos
डेमो
बर्रा में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला कस्टम इंस्पेक्टर के घर में घुसकर मारपीट की। कपड़े फाड़े और बीच-बचाव करने पहुंची बेटी से भी अभद्रता की।
डेमो
आरोप है कि शिकायत पर थाना पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही समझौता करने का दबाव बना रही है। कस्टम इंस्पेक्टर शहर में ही तैनात हैं। उनके पति दूसरे प्रदेश में नौकरी करते हैं। वह 14 वर्षीय बेटी के साथ बर्रा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
उन्होंने बताया कि पड़ोसी रोजाना उनके दरवाजे पर कूड़ा फेंकते थे। गुरुवार को विरोध जताया तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। इस पर कहासुनी हो गई। पड़ोसी के बेटे ने उन पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। बेटी के साथ गलत हरकत की।
विज्ञापन
डेमो
उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की। आरोप है कि कार्रवाई के बजाय बर्रा पुलिस ने उन पर ही समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। एसपी साउथ रवीना त्यागी का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
