{"_id":"5c53d9c0bdec2273934e1112","slug":"news-related-to-highway-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उरई: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बोलेरो में टक्कर पांच की मौत, हाईवे पर मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बोलेरो में टक्कर पांच की मौत, हाईवे पर मच गया कोहराम
Fri, 01 Feb 2019 11:25 AM IST
Priyesh Mishra
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने गोविंदम होटल के सामने बोलेरो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पलट गई। बोलेरो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
डेमो
हादसा होते ही हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बोलेरो में फसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया। तबतक सभी दम तोड़ चुके थे जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को झांसी अस्पताल रेफर किया गया है।
डेमो
सुबह आठ बजे के आसपास सधारा से सवारियों को लेकर बोलरो गाड़ी उरई आ रही थी। जैसे ही गाड़ी हाइवे पर बाईपास रोड के समीप पहुँची तेज गति में आ रहे ट्रक ने उसमे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
भिड़ंत के बाद ट्रक बोलेरो के ऊपर पलट गया। जिससे उस पर सवार मानवेन्द्र यादव (28) निवासी ग्राम सधारा, ओमप्रकाश (28) निवासी ग्राम भदरेखी,कोमल (14) निवासी ग्राम सधारा की समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बुन्देलखण्ड केशरी रहे मोती पहलवान का पुत्र मानवेन्द्र यादव निवासी ग्राम सधारा शामिल है।
विज्ञापन
जबकि उदल (30) निवासी प्राथ्वीपुर, संजय यादव (30) निवासी बहदरेखी, दीक्षा (16) निवासी ग्राम सधारा, विवेक (17) निवासी सधारा, वीरू (30) निवासी ग्राम आटा, संजना बनो निवासी ग्राम संदी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं।