फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हाथ-पैर के नाखून उखाड़े... कान में कई बार पेंचकस से वार, रातभर तड़पा वो; बेटी के प्रेमी का बर्बरता से कत्ल

Tue, 08 Apr 2025 02:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Apr 2025 02:37 PM IST
सार

Fatehpur Murder Case: यूपी से बर्बरता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। फतेहपुर में बेटी के प्रेमी को रूह कंपाने वाली मौत दी गई है। कातिलों ने पहले युवक के प्लास से  हाथ-पैर के नाखून उखाड़े। इसके बाद कान में कई बारर पेचकस घुसेड़ दिया। आरोपियों ने फिर युवक को उसके घर के बाहर फेंक दिया। युवक रातभर तड़पता रहा। 

विज्ञापन
Man nails pulled out with a plier screwdriver inserted in his ear daughter lover killed IN Fatehpur Ghazipur U
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
Fatehpur Murder News: फतेहपुर के गाजीपुर थाना इलाके के पहाड़पुर में रविवार रात बेटी के शादीशुदा प्रेमी को बहाने से बुलाकर पिता और उसके परिवार वालों ने जमकर पीटा। प्लास से हाथ और पैर की अंगुलियों के नाखून उखाड़ दिए। कान में पेचकस घुसेड़ दिया। मरणासन्न हालत में घर से बाहर फेंक दिया। रात भर युवक तड़पता रहा। सोमवार सुबह अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवती के पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना निवासी बीनू रैदास (27) घरों में पट्टी का काम करता था। वह रोज की तरह रविवार सुबह गांव अयाह पुट्टी पुताई के लिए गया था। वह शाम चार बजे घर लौटा। पिता कल्लू के मुताबिक शाम करीब छह बजे बेटे के मोबाइल पर फोन आया। वह नयापुरवा में नौटंकी देखने चला गया। रातभर घर नहीं लौटा।
Man nails pulled out with a plier screwdriver inserted in his ear daughter lover killed IN Fatehpur Ghazipur U
बीनू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बीनू के हाथ-पैर के नाखून उखड़े
सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटा मरणासन्न हालत में गांव पहाड़पुर में एक घर के बाहर पड़ा है। वह परिजनों के साथ पहाड़पुर पहुंचे। बेटे बीनू के हाथ-पैर के नाखून उखड़ने से खून निकल रहा था। कान से भी खून बह रहा था। उसका मार से पूरा शरीर काला पड़ा था। उसे गाजीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास घर के लोगों से पूछताछ की। युवक के मोबाइल की रविवार शाम की काल डिटेल निकाली। इससे स्पष्ट हुआ कि बीनू का पहाड़पुर गांव में युवती से प्रेम प्रसंग था। 
 
Man nails pulled out with a plier screwdriver inserted in his ear daughter lover killed IN Fatehpur Ghazipur U
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
पुलिस ने युवती के घर पर भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि युवक प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को जानकारी होने पर युवक को पीटा। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवक की हत्या के आरोप में युवती के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Man nails pulled out with a plier screwdriver inserted in his ear daughter lover killed IN Fatehpur Ghazipur U
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
युवक और युवती के मोबाइल से खुला हत्या का राज
फतेहपुर के पहाड़पुर में बीनू रैदास की हत्या का राज खुलने में उसके और उसकी प्रेमिका के मोबाइल काम आए। शक में पुलिस ने दोनों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले। पता चला कि वारदात के पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं। घटना की सूचना पर एएसपी विजय शंकर मिश्रा समेत गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि युवती के घर वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Man nails pulled out with a plier screwdriver inserted in his ear daughter lover killed IN Fatehpur Ghazipur U
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पहले परिजन गुमराह करते रहे कि बीनू घर में चोरी की नीयत से घुसा था। उसे मारपीट कर बाहर भगा दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवती और युवक के मोबाइल के काल रिकार्ड खंगाले, तो हर राज खुलता चला गया। घरों में पुट्टी व पेंट करने वाले बीनू का पहाड़पुर में चचेरे भाई की ससुराल होने पर आना-जाना था। इसी बीच उसकी मुलाकात घर बनाने वाले राजगीर से हुई। एक ही रोजगार से जुड़े होने पर दोनों में दोस्ताना संबंध हो गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed