उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली इलाके के लालताखेड़ा गांव में बुधवार की सुबह पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ पांच वार कर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सास-ससुर को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। लालताखेड़ा गांव निवासी राजेश लोधी टाइल्स लगाने का कारीगर है।
UP: कोने में दुबके दो मासूमों के सामने मां का कत्ल, सिर पर हथौड़ी मार इसलिए की हत्या; सास-ससुर ने साफ किया खून
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:18 AM IST
सार
उन्नाव के शुक्लागंज में पति पर दहेज के लिए पत्नी के सिर पर हथौड़ी से वार कर हत्या का आरोप है। जिस समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त महिला के दो मासूम बच्चे कोने में दुबकर देख रहे थे। पुलिस ने सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है। पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन