{"_id":"5bd5e746bdec220775479f76","slug":"man-committed-suicide-after-karvaachutha-poojan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पूजन करने के बाद दोनों सो गए, 11 बजे पत्नी की नींद खुली, इसके बाद उसने जो देखा तो चीख पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पूजन करने के बाद दोनों सो गए, 11 बजे पत्नी की नींद खुली, इसके बाद उसने जो देखा तो चीख पड़ी
Mon, 29 Oct 2018 08:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीता की इसी साल जून महीने में शादी हुई थी। करवाचौथ के दिन पति पत्नी दोनों बहुत खुश थे। पत्नी विधि विधान से पूजन की तैयारियों में लगी हुई थी। चांद का दीदार करने के बाद संगीता पति के साथ कमरे में चली गई। दोनों साथ में ही सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे संगीता की नींद खुली। इसके बाद उसने जो देखा उसकी चीख निकल पड़ी। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। संगीता की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। जब तक सभी कमरे में पहुंचते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना यूपी के फतेहपुर जिले की है। नवविवाहिता का कहना है कि वह खुद नहीं समझ पा रही कि पति को क्या दिक्कत हुई।
2 of 4
डेमो पिक
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में रायपुर भसरौल निवासी कृष्ण कुमार का बेटा उदय कुमार (25) मुंबई में मिठाई कारीगर था। थानाक्षेत्र के जालंधर गांव की संगीता के साथ इसी जून माह में उसकी शादी हुई थी। दंपति रात को करवाचौथ पूजन के बाद कमरे में सोए थे। रात लगभग 11 बजे संगीता की नींद खुली।
3 of 4
डेमो पिक
नींद खुलते ही संगीता ने जो देखा उसके होश उड़ गए। उसने पति को धन्नी से साड़ी के फंदे में लटके देखा। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। तब तक देर हो चुकी थी। घटना से मां उर्मिला देवी और नवविवाहिता पत्नी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। उससे छोटे दो भाई सुनील और चंद्रभान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डेमो पिक
परिजनों ने बताया कि उदय का किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसका पत्नी से अंदरूनी विवाद हो, इसकी जानकारी नहीं है। एसआई गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि उदय को ग्रामीण जिद्दी किस्म का बता रहे हैं। उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ होगा, तभी फांसी लगा ली। नवविवाहिता का कहना है कि वह खुद नहीं समझ पा रही कि पति को क्या दिक्कत हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।