फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ऊंची वाली हील पहन के डांस बसंती...महाडांडिया में कनपुरियों ने लगाए ठुमके

Mon, 29 Oct 2018 12:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Namaste India Desh Ghee Mahadania Presentation
अमर उजाला नमस्ते इंडिया की प्रस्तुति महा डांडिया - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः डीजे की तेज धुन और रंग-बिरंगी लाइटों के बीच हाथों में डांडिया लिए सोलह शृंगार कर कोई अनारकली लहंगे में तो कोई गुजराती परिधान पहन कर झूमा। मौका था अमर उजाला-नमस्ते इंडिया देशी घी के संयोजन में मनसा गैलेक्सी आवास विकास में आयोजित महाडांडिया उत्सव का। एक के बाद एक बॉलीवुड गानों पर डांडिया के दीवाने देर रात तक झूमते रहे।


 
Amar Ujala Namaste India Desh Ghee Mahadania Presentation
महा डांडिया - फोटो : अमर उजाला
उत्सव की शुरुआत एडीएम सिटी वीके श्रीवास्तव ने दीप जलाकर की। फिर वॉयस ऑफ इंडिया की फाइनलिस्ट सिंगर गुंतास कौर ने, हो आवी गई रात मन फूलो बाटी बाई... गाना गाया तो लोग झूम उठे। गुंतास ने ढोलीड़ा ढोलीढ़ा, तारा छबीला तारा रंगीला, नगाड़े संग ढोल बाजे, बद्री की दुल्हनियां, मैं घनी बावरी हो गई, लंदन ठुमकदा आदि कई गाने गाकर माहौल में गर्मी ला दी।
Amar Ujala Namaste India Desh Ghee Mahadania Presentation
महा डांडिया - फोटो : अमर उजाला
डीजे पर्ल पूजा सिंह ने किसी हिट गाने पर जो कमर मटका देगी तू, फटीचर से ये दिल बन जाएगा शहजादा, ऊंची वाली हील पहन के डांस बसंती...ढोली तारो ढोल बाजे, डांडिया गरबा हिट, ढोल बाजे, आधा है चंद्रमा रात आधी, आज नच लैन दे... गाने बजाए तो लोगों के पैर खुद ब खुद थिरकने लगे। राजस्थानी घूमर , मारवाड़ी नृत्य और डांडिया गरबा रास गानों से मंच पर रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Namaste India Desh Ghee Mahadania Presentation
महा डांडिया - फोटो : अमर उजाला
दूधिया रोशनी में महिलाओं ने ठुमके लगाने शुरू किए तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। एंकर अमित शर्मा और राजेश टंडन ने अपने अंदाज से लोगों को हंसाया। इस मौके पर नमस्ते इंडिया के ब्रांड मैनेजर अजीर चतुर्वेदी, रॉयल ड्रीम होम के एमडी कमलेश शर्मा, नीलिका आई ड्रॉप के आलोक शर्मा, एंबिशन क्लासेज के निदेशक शैलेंद्र पांडेय समेत अन्य गण्यमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Amar Ujala Namaste India Desh Ghee Mahadania Presentation
महा डांडिया - फोटो : अमर उजाला
ये हैं प्रायोजक
महाडांडिया का मुख्य प्रायोजक नमस्ते इंडिया देशी घी है। सह प्रायोजकों में राजरतन, तिरंगा अगरबत्ती, बावर्ची, अशोक मसाले, मोहनी चाय, नाइन सैनेटरी नैपकिन, कपिला ग्रुप, बी-गैप कैप्सूल, नंदरानी ग्रुप, कैनरी लंदन, पीएसआईटी, एलन हाउस, रामा यूनिवर्सिटी, सीएमएस इंस्टीट्यूट, अपोलो इंस्टीट्यूट, एक्सिस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, ड्रीम होम्स, सीयूजीएल समेत करीब 70 अन्य प्रायोजक भी शामिल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed