फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महोबा कांड: आरोपी पूर्व एसपी मणिलाल के सिर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट फिर दी अग्रिम जमानत की अर्जी

Fri, 20 Nov 2020 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
Mahoba Kand: Sword of arrest hanging on the head of accused former SP Manilal, again applied for anticipatory bail High Court
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala
पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार ने अग्रिम जमानत के लिए गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दी है। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सीओ कुलपहाड़ को मामले की फाइल और सुनवाई की तारीख का पता लगाने के लिए हाईकोर्ट भेजा है। पूर्व एसपी पर शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार व वसूली का मामला दर्ज हुआ था।



 
Mahoba Kand: Sword of arrest hanging on the head of accused former SP Manilal, again applied for anticipatory bail High Court
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत व भ्रष्टाचार के मामले में फंसे तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार ने गिरफ्तारी से बचने की एक बार फिर कोशिश की है। लखनऊ की एक निजी कंपनी के निदेशक नीतीश कुमार पांडेय ने दस सितंबर को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार समेत तत्कालीन खन्ना थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज व खरेला थाना प्रभारी राजू सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और जबरदस्ती वसूली की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी।

 
Mahoba Kand: Sword of arrest hanging on the head of accused former SP Manilal, again applied for anticipatory bail High Court
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस लगातार पूर्व एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की तलाश में हर संभावित स्थान पर दबिश दे रही है, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल रहा है।  क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में फंसे आईपीएस मणिलाल पाटीदार व अन्य आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahoba Kand: Sword of arrest hanging on the head of accused former SP Manilal, again applied for anticipatory bail High Court
इंद्रकांत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। आरोपी आईपीएस ने क्रशर कारोबारी के मौत के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जो खारिज हो गई थी। अब महोबा कोतवाली में दर्ज भ्रष्टाचार व वसूली के मामले में पूर्व एसपी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गुरुवार को अर्जी दी है। माना जा रहा है कि 8-10 दिनों में इस पर सुनवाई हो सकती है।

 
विज्ञापन
Mahoba Kand: Sword of arrest hanging on the head of accused former SP Manilal, again applied for anticipatory bail High Court
वायरल हुआ था इंद्रकांत का फेसबुक पोस्ट - फोटो : amar ujala
जानिए क्या है पूरा मामला
कबरई निवासी क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी आठ सितंबर को गोली लगने से घायल हो गए थे। 13 सितंबर को उनकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी। इंद्रकांत ने सात सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार व कबरई थाना प्रभारी देवेंद्र समेत चार अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार और धमकी देने का आरोप लगाया था। इसमें एसपी और थाना प्रभारी समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोपी सुरेश व ब्रह्मदत्त जेल में बंद हैं और अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed