फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता आजम खान को नरेश अग्रवाल ने बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त, अखिलेश यादव पर भी किए तीखे वार

Sat, 27 Jul 2019 07:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
naresh agarwal told sp leader azam khan Mentally ill
नरेश अग्रवाल आजम खां
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान द्वारा बीजेपी सांसद रमा देवी पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आजम खान के बयान के बाद यूपी ही नहीं पूरे देश की सियासत गर्मा गई है। इससे पहले आजम खान जया प्रदा पर किए गए विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे थे।



 
naresh agarwal told sp leader azam khan Mentally ill
नरेश अग्रवाल ने कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
अब आजम खान पर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने हमला किया है। हरदोई में पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सपा सांसद आजम खां को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। उन्होंने कहा कि इसलिए आजम ने संसद में शर्मनाक और निंदनीय बयान दिया है।

 
naresh agarwal told sp leader azam khan Mentally ill
अखिलेश यादव एवं नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
आजम खां को संसद से निलंबित कर पूरे प्रकरण को एथिक कमेटी के पास भेज देना चाहिए। शनिवार को वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा में अध्यक्ष पीठ पर बैठीं महिला सदस्य के लिए आजम खां ने जो कहा, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
naresh agarwal told sp leader azam khan Mentally ill
अखिलेश यादव व आजम खां - फोटो : amar ujala
आश्चर्य तो इस बात का है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी आजम खां के समर्थन में खड़े नजर आए। नरेश अग्रवाल ने कहा कि नारी के इस अपमान का बदला महिला मतदाताओं को सपा को जड़ से खत्म करके लेना चाहिए। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में हिंसा पर रोक लगी है।

 
विज्ञापन
naresh agarwal told sp leader azam khan Mentally ill
नरेश अग्रवाल ने सपा पर फिर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को भी पूर्व सांसद ने गलत बताया। उन्होंने तीन तलाक बिल को ऐतिहासिक बताया। आरटीआई में हुए संशोधन को जायज ठहराते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि आरटीआई और मानवाधिकार कानून को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल होने लगा है। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed