{"_id":"60f45452d6542130b4310f3a","slug":"love-couple-committed-suicide-etawah-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाति बनी दीवार: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, कॉल डिटेल से खुल सकते कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति बनी दीवार: प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, कॉल डिटेल से खुल सकते कई राज
Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
युवक व युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में बढ़पुरा इलाके के गड़िया गुलाब गांव में रविवार तड़के एक पेड़ की डाल से प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने सुबह युवक-युवती का शव लटका देखकर परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों की जाति अलग-अलग थी। इस कारण शादी न हो पाने की आशंका से परेशान होकर दोनों ने यह कदम उठाया है।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब चार बजे गुलशन देेवी की आंख खुली। शिवानी को पास न देख उसकी घर में तलाश की। उसके न मिलने पर निर्भय को जानकारी दी। वह बेटी को खोज ही रहे थे कि एक ग्रामीण ने उनको शिवानी व पताल सिंह का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे।
प्रेमी-युगल ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार, सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह, बढ़पुरा थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल के आसपास पड़ताल की। सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों की जाति समान नहीं होने पर आत्महत्या की बात कही जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में दो थानों का फोर्स तैनात
पोस्टमार्टम के बाद युवक-युवती के शव गांव पहुंचे। दोनों परिवारों के परिजनों में एक-दूसरे के प्रति गुस्सा था। दोनों पक्ष एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। सीओ जसवंतनगर ने बवाल की आशंका पर गांव में बढ़पुरा व पछायगांव थाने की फोर्स तैनात की है।
पोस्टमार्टम के बाद युवक-युवती के शव गांव पहुंचे। दोनों परिवारों के परिजनों में एक-दूसरे के प्रति गुस्सा था। दोनों पक्ष एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। सीओ जसवंतनगर ने बवाल की आशंका पर गांव में बढ़पुरा व पछायगांव थाने की फोर्स तैनात की है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूरत में गार्ड की नौकरी करता था पताल
पताल के भाई बृजेश ने बताया कि वह लोग चार भाई थे। पताल तीसरे नंबर का था। वह सूरत की एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव आया था। इधर, निर्भय सिंह ने बताया कि पांच बेटियों में शिवानी चौथे नंबर की थी। उसने सिर्फ हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। दोनों के परिजनों का कहना है कि शिवानी व पताल के बीच दोस्ती कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है।