फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने की भी आशंका, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Sun, 18 Jul 2021 05:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jul 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP News: Weather news, Monsoon in up, rain in up
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मानसूनी बारिश का दूसरा चक्र शुरू हो गया है। कई दिनों बाद शनिवार शाम को हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। वहीं अब 18 से 20 जुलाई तक कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, महोबा, औरैया, फर्रुखाबाद आदि क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है। इस बीच हल्की बारिश से दिन का पारा शाम के समय पांच डिग्री नीचे लुढ़ककर 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगले 24 घंटे में इसमें भी कमी आने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से गंगा यमुना के बीच के मैदानी भागों में मानसूनी बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जो दो दिन तक लगातार सक्रिय रहेंगी।
Weather Forecast Update Today in UP News: Weather news, Monsoon in up, rain in up
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया की मानसून की ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर आ गई है। बताया कि दो चक्रवाती हवाओं की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून की हवाओं की गति भी तेज हुई है।

 
Weather Forecast Update Today in UP News: Weather news, Monsoon in up, rain in up
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं भी उत्तर भारत की तरफ आ रही हैं। इसकी वजह से मंडल सहित पूरे प्रदेश में कहीं मध्यम और कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP News: Weather news, Monsoon in up, rain in up
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
बिजली गिरने से ऐसे करें बचाव
मौसम विभाग ने बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए किसानों व ग्रामीणों को सलाह दी है कि जिस समय बिजली कड़क रही हो, उस समय पेड़ के नीचे न खड़े हों।
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in UP News: Weather news, Monsoon in up, rain in up
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बिजली कड़कने के समय बंद कर दें। मोबाइल फोन का इस्तेमाल बालकनी या खुले में न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed