फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रकों में सवार प्रवासी श्रमिकों को रोका तो करने लगे हंगामा, दरोगा बोला मुझे कोरोना है तब हटे पीछे

Sun, 17 May 2020 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: why policeman said I am Corona positive
ट्रकों में बैठ कर घर पहुंच रहे प्रवासी श्रमिक - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के थाना कुरारा क्षेत्र में हमीरपुर कालपी फोरलेन रोड पर ट्रकों में भर कर आ रहे प्रवासी श्रमिकों ने रोके जाने पर हंगामा करना शुरु कर दिया। अपनी जान आफत में देखकर एक दरोगा ने खुद को करोना पॉजिटिव बताया जिसके बाद हंगामा कर रहे मजदूर पीछे हटे।


 
Lockdown: why policeman said I am Corona positive
पुलिस ने रोका तो हंगामा करने लगे मजदूर - फोटो : amar ujala
शनिवार रात ट्रकों से आए प्रवासी मजदूरों को शुक्रवार सुबह तक बसों के जरिए भेजने का आश्वासन देकर रोका गया था। 10 घंटे बीतने के बाद जब रविवार सुबह बसों का इंतजाम नहीं हुआ तो मजदूरों की पुलिस से नोकझोंक होने लगी। हंगामा देख पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। ड्यूटी पर तैनात एसआई शाहजहां अली ने हंगामा बढ़ता देख खुद को कोरोना का मरीज बताया तब कहीं जाकर प्रवासी मजदूर पीछे हटे।

 
Lockdown: why policeman said I am Corona positive
सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रमिकों ने पुलिस को घेर लिया - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस ने ट्रकों को जाने दिया। वहीं सीओ सरीला ने पैदल आ रहे 15 प्रवासी मजदूरों को नाश्ता करवाने के बाद बस से महोबा भेजा। प्रवासी मजदूरों का आना जाना जारी है। इस बीच तमाम छोटे वाहनों से आए प्रवासी मजदूर बैरियर के निकट जनपद जालौन कुसमरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग से होकर निकल गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: why policeman said I am Corona positive
सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे हैं ट्रकों से मजदूर - फोटो : amar ujala
वहीं पैदल आने वाले मजदूरों को पुलिस ने डिपो से पहुंची 14 बसों के जरिए दूसरे प्रांतों व प्रदेश के अन्य जिलों की ओर भेजा। इससे बैरियर में भीड़ छंट गई। उधर शनिवार रात से अब तक बाहरी जनपदों व प्रांतों में केसरबाग डिपो की 20, गोला डिपो की 7, शाहजहांपुर डिपो की 36 व कन्नौज डिपो की 10 बसें जिले के यात्रियों को लेकर आईं हैं।

 
विज्ञापन
Lockdown: why policeman said I am Corona positive
मजदूरों की भीड़ देख पुलिस को हटना पड़ा पीछे - फोटो : amar ujala
बैरियर में मजदूरों को भेजने में लगे एसडीएम राजेश चौरसिया ने कामगारों की बढ़ती भीड़ को देखते सुबह स्थित गड़बड़ाई थी। ट्रकों पर आए लोग बस में जाने को तैयार नहीं थे। इसीलिए उन्हें जाने दिया गया। कहा कि आने वाले हर कामगार के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ पानी का टैंकर खड़ा कराया गया है। कहा कि बसों की संख्या पर्याप्त है। हर आने वाले को बस के जरिए गंतव्य तक भेजा जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed