फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: 1220 श्रमिकों को लाई ट्रेन, बच्चों तक से लिए 500, गुजरात के गोधरा में हुई किराए की वसूली

Tue, 05 May 2020 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: special Train brought to 1220 workers from gujarat to kanpur
गुजरात से कानपुर पहुंची श्रमिकों से भरी ट्रेन - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन में फंसे 1220 श्रमिकों को गुजरात के गोधरा से लेकर एक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। सभी श्रमिकों से गोधरा में ही 500-500 रुपये किराया वसूला गया। बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। हालांकि, रेल अफसरों का कहना है कि उन्होंने किसी श्रमिक से किराया नहीं लिया।



 
Lockdown: special Train brought to 1220 workers from gujarat to kanpur
श्रमिकों से भरी ट्रेन - फोटो : amar ujala
सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 पर पहुंचने के बाद इन श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाहर लाया गया। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग कराकर सभी को रोडवेज की 46 बसों से प्रदेश के 58 जिलों के लिए रवाना किया गया। गोधरा से यह ट्रेन सोमवार देर रात एक बजे चली और मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची।

 
Lockdown: special Train brought to 1220 workers from gujarat to kanpur
सभी की थर्मल स्कैनिंग - फोटो : amar ujala
इसमें कानपुर देहात, कासगंज, इटावा, औरैया, बदायूं, अंबेडकर नगर, बलिया, रायबरेली, उन्नाव, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ समेत 58 जिलों के श्रमिक व उनके परिवार शामिल थे। उन्नाव के राजेश कुमार ने बताया मेरे पास टिकट के लिए 500 रुपये नहीं थे। वहां सरपंच के लोगों ने भगा दिया। इसके बाद दोस्त से 500 रुपये उधार लेकर दिया तो स्टेशन जाने के लिए बस में बैठाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown: special Train brought to 1220 workers from gujarat to kanpur
गुजरात से कानपुर पहुंचे श्रमिक - फोटो : amar ujala
गुजरात परिवहन की बसों में ही लिया किराया
श्रमिकों का कहना था कि उनसे गुजरात में बसों पर चढ़ने से पहले ही प्रति व्यक्ति 500 रुपये लिए गए। इसके बदले में उन्हें रेलवे का टिकट भी दिया गया। जिस पर 505 रुपये किराया अंकित है। यह वसूली वहां के गांव सरपंच, क्षेत्रीय प्रतिनिधि तथा उनके लोगोें ने की। किराया वसूलने के बाद ही बस में चढ़ने दिया गया। ये बसें ही सभी को ट्रेन में बैठाने के लिए स्टेशन तक ले गईं।

 
विज्ञापन
Lockdown: special Train brought to 1220 workers from gujarat to kanpur
आठ काउंटरों पर महज दो लोग ही थर्मल स्क्रीनिंग करते रहे - फोटो : amar ujala
उधर, रेलवे ने साफ किया कि उसकी तरफ से यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। न ही रेलवे का कोई व्यक्ति किसी यात्री को टिकट दे रहा है। रेलवे यात्री किराए का 85 फीसदी स्वयं वहन कर रही है। 15 प्रतिशत किराया प्रदेश सरकार से लिया जा रहा है। ट्रेन में चेकिंग भी नहीं हो रही है। इस बात की यात्रियों से भी पुष्टि हुई। श्रमिकों ने कहा कि ट्रेन, स्टेशन पर उनसे टिकट के बारे में नहीं पूछा गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed