फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: एंबुलेंस नहीं मिली तो पुलिस ने घायल को ठेला गाड़ी से भेजा अस्पताल, वीडियो वायरल होते ही मच गया हड़कंप

Tue, 05 May 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 05 May 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
ambulance was not found, police sent the injured to the hospital by pushcart
ठेले से घायल को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कूड़ा गाड़ी से पशुपालक के शव को भेजने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि कन्नौज पुलिस का एक और कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एंबुलेंस न मिलने पर घायल को ठेला गाड़ी से अस्पताल भेजा।


 
ambulance was not found, police sent the injured to the hospital by pushcart
एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेला गाड़ी से भेजा - फोटो : amar ujala
कन्नौज में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने उसे ठेला गाड़ी से जिला अस्पताल भेज दिया। ठेला गाड़ी से अस्पताल जा रहे घायल का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं रविवार को जिला अस्पताल में पेड़ से फांसी लगाने वाले पशुपालक का शव पुलिस ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से पोस्टमार्टम हाउस भेजा था।

 
ambulance was not found, police sent the injured to the hospital by pushcart
पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दास्तां - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अधिकृत अकाउंट से सीएम कार्यालय ट्वीट किए जाने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। डीजीपी के निर्देश के बाद कन्नौज एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ निवासी अरुण पुत्र मुकेश और उसकी बहन को दो मई को पड़ोसी बेचेलाल, राजीव और नीरज ने मारपीट कर घायल कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ambulance was not found, police sent the injured to the hospital by pushcart
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : amar ujala
अरुण कुमार की मां ठेली से लेकर कोतवाली पहुंची थीं। यहां से पुलिस ने घायल अरुण कुमार को एक चौकीदार के साथ ठेला गाड़ी से जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को ठेली पर जा रहे घायल अरुण कुमार का वीडियो वायरल हुआ। इसका एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संज्ञान लिया। इसके बाद सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
ambulance was not found, police sent the injured to the hospital by pushcart
इससे पहले पुलिस ने कूड़ा गाड़ी से एक शव को भेजा था - फोटो : amar ujala
मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में दबिश शुरू कर दी। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed