लॉकडाउन के आठवें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। राशन की दुकानों, सब्जी मंडी और पूजन सामग्री की दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। नवरात्रि की अष्टमी के चलते भक्त मंदिरों में माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों के पट बंद होने के चलते बाहर से भी भक्तों ने माता के जयकारे लगाए।
2 of 10
लॉकडाउन का आठवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बर्रा में राशन बांटा। वहीं दबौली क्षेत्र में दुकानों में पूजा-पाठ का सामान खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी। इस दौरान सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया।
3 of 10
मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
काली मठिया मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ी। लॉकडाउन के चलते सभी मंदिरों के पट बंद हैं। यहां भक्त मंदिर के बाहर से ही माता के दर्शन करते नजर आए।
4 of 10
राशन की दुकान के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में आज खास बात यह रही कि जिस स्थान पर सब्जी मंडी पहले लगती थी, उसे बंद कराकर स्थानीय थाना पुलिस ने एसजे स्कूल के सामने एक बड़े से मैदान में सब्जी मंडी लगवाई। यहां पर सब्जी विक्रेताओं के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी रखी गई। ताकि लोग एक दूसरे से सट कर खरीदारी ना कर सकें।
5 of 10
लॉकडाउन का आठवां दिन
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में सुबह से ही सड़कों पर खासी चहल पहल रही। मोहल्ला भीकमपुरा में राशन की दुकान पर भीड़ लगी रही।