फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने

Wed, 01 Apr 2020 09:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 01 Apr 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
viral video on social media of corona patient is fake
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया में वायरल कोरोना मरीज के तड़पने का दावा करने वाले वीडियो मामले में हैलट प्रशासन ने मंगलवार को स्वरूपनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रमुख अधीक्षक की तहरीर पर अपराध प्रबंधन अधिनियम, समाज में भय फैलाने और धारा 144 के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज किया है।

viral video on social media of corona patient is fake
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसमें आईटी एक्ट नहीं लगाया गया है। हैलट परिसर का एक वीडियो सोमवार को तेजी से वायरल हुआ था। इसे फ्लू ओपीडी के बाहर बनाया गया था। इसमें एक युवक जमीन पर तड़पते हुए चीख रहा था और परिवार के लोग उसको पकड़ने में जुटे थे।

viral video on social media of corona patient is fake
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो के साथ लिखा गया था कि युवक कोरोना का मरीज है। यह तड़पता रहा लेकिन डॉक्टरों ने उसे हाथ नहीं लगाया। कुछ ही देर में यह वीडियो देश भर में वायरल हो गया। सीएम ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
viral video on social media of corona patient is fake
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने - फोटो : अमर उजाला
स्वरूप नगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि हैलट के प्रमुख अधीक्षक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया है कि वीडियो में दिखने वाला युवक मिर्गी का मरीज है। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
viral video on social media of corona patient is fake
कोरोना मरीज बता वीडियो वायरल करने पर एफआईआर, ये सच आया सामने - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज जुटा रही पुलिस
पुलिस को हैलट प्रशासन व अन्य सूत्रों से वीडियो बनाने वाले शख्स के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस इस तथ्य को और पुख्ता करने में लगी है। इसलिए वह हैलट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटा रही है। इससे साफ हो जाएगा कि वीडियो किसने बनाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed