{"_id":"5e8384c58ebc3e77b107496c","slug":"lockdown-first-go-service-and-then-grind-wheat-this-special-minister-of-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: पहले गो सेवा फिर गेहूं पीसती हैं पीएम मोदी की ये खास मंत्री, खुद रसोई में बनाती हैं खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: पहले गो सेवा फिर गेहूं पीसती हैं पीएम मोदी की ये खास मंत्री, खुद रसोई में बनाती हैं खाना
Tue, 31 Mar 2020 11:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Mar 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
गेहूं पीसतीं साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन में जनप्रतिनिधि कहीं अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं कहीं घर के काम कर रहे हैं। वहीं मूसा नगर स्थित अखंड परमधाम आवास में फतेहपुर की सांसद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गौ सेवा से लेकर चकिया (गेहूं पीसने के लिए) चलाने का काम कर रही हैं।
गो सेवा करतीं साध्वी निरंजन
- फोटो : amar ujala
साथ ही साथ फोन पर सुदूर प्रदेशों में फंसे लोगों की मदद करने के लिए अधिकारियों से बात कर कर रही हैं। बता दें कि देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में भारत सरकार की केंद्रीय ग्रामविकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सुबह उठकर योगाभ्यास करने के उपरांत आश्रम में स्थित गौशाला में गोवंश की सेवा करती हैं।
रसोई में सब्जी बनाती साध्वी निरंजन
- फोटो : amar ujala
गौ सेवा करने के दौरान वह गायों को चारा पानी के अतिरिक्त उनका संपूर्ण कार्य करती हैं। इसके बाद आश्रम की साफ-सफाई से लेकर बागवानी का भी काम करती हैं। आश्रम में बनी रसोई में जाकर रसोइयों का सहयोग करती हैं। जिससे शुद्ध एवं सात्विक खाना आश्रम में रह रहे साधु संतों और महात्माओं को दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटी सेंकती साध्वी निरंजन
- फोटो : amar ujala
इसके बाद वह आश्रम में लगी चकिया में गेहूं पीसती हैं। कहती हैं कि अपना काम स्वयं करना चाहिए। जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद ने बताया कि इस समय किसी से दीदी नहीं मिल रही हैं लेकिन दिनभर सुदूर प्रदेशों में फंसे लोगों के फोन आते हैं।
विज्ञापन
चूल्हे पर रोटी बनाती साध्वी निरंजन
- फोटो : amar ujala
जिनकी समस्या निस्तारण के लिए वह लगातार संबंधित राज्य सरकारों के अधिकारियों मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से बात कर उनका निस्तारण करती हैं । मंत्री ने फोन पर हुई वार्ता के क्रम में देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी को लाॅकडाउन का पालन करना है। हमें अपने घरों पर रहकर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़नी है ताकि वैश्विक बीमारी से निजात मिल सके। इस लड़ाई में सभी की भागीदारी आपेक्षित है।