फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इन शहरों में दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना, मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी भी पढ़ लें

Thu, 20 Jun 2019 09:40 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
latest weather department news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत दिलाई। चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज में झमाझम बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक आंधी व बारिश की संभावना है।

latest weather department news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसून इस महीने के आखिरी दिनों में आ सकता है। मौसम विभाग 28 जून को मानसून आने की उम्मीद जता रहा है। अपने निर्धारित समय से करीब एक सप्ताह विलंब से मानसून आठ जून को केरल पहुंचा था। जबकि केरल में मानसून आने का समय एक जून निर्धारित है। अब उसी गति से यहां भी मानसून एक सप्ताह देरी से आने की बात है।
latest weather department news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
इस बीच प्री मानसूनी बारिश (हल्की बारिश) का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले दो दिनों से रह-रहकर हुई प्री मानसूनी बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में भी काफी कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
latest weather department news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह हवा में नमी की मात्रा 65 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विजय दुबे के अनुसार मानसून एक सप्ताह लेट है।
विज्ञापन
latest weather department news, rain and storm in these cities of up
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष मानसून 22 जून को यहां आया था इस बार यह 28 जून को प्रस्तावित है। मानसून के शुरुआत में एक दो दिन बहुत अच्छी बारिश के संकेत नहीं है लेकिन जुलाई में तेज बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed