{"_id":"5c78c6ecbdec22737b7b962e","slug":"low-intensity-blast-on-board-kalindi-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस धमाका: जांच में उलझी पुलिस, ट्रेन में मिली डायरी से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस धमाका: जांच में उलझी पुलिस, ट्रेन में मिली डायरी से हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
Fri, 01 Mar 2019 11:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कालिंदी एक्सप्रेस में धमाके की जांच उलझ गई है। शुुरुआती जांच में पुलिस ने घटना के पीछे लोकल गिरोह की बात कहकर छह लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस अब उनका हाथ होने से इंकार कर रही है। जीआरपी भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पा रही है।
डेमो पिक
हालांकि एटीएस का मानना है कि घटनास्थल से जुटाए गए सुबूतों की फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 20 फरवरी को बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस की एक बोगी में शौचालय के पास धमाका हुआ था। घटनास्थल से पुलिस को एक डायरी भी मिली थी। इसमें शिवराजपुर के मक्कड़पुरवा गांव के गिन्ना, अमर सिंह, रंजीत के अलावा पांच अन्य लोगों के नाम लिखे थे।
डेमो पिक
पुलिस व जीआरपी ने गिन्ना, अमर सिंह और रंजीत से पूछताछ की थी। शुरुआत में एसएसपी, एसपी ग्रामीण ने कहा था कि इन तीनों युवकों को फंसाने केलिए विरोधियों ने साजिश रची थी। अब शिवराजपुर एसओ का कहना है कि जांच में इनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिले हैं। इसलिए मामले की जांच उलझती जा रही और आरोपी शिकंजे से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
खुलासे के लिए एटीएस को भी लगाया गया है। एटीएस की टीम ने भी इन तीनों लोगों से पूछताछ की थी। इसमें कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हुई थी। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डेमो
डायरी में असरफ, फिरोज, सुलेमान व अकरम का नाम भी लिखा था। इनके पते में पुलवामा व रजौरी दर्ज है। एटीएस केमुताबिक अभी तक इन नामों का सत्यापन नहीं कराया जा सका है। इसकी प्रक्रिया जारी है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अहम सुराग मिल सकता है।