दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर पहुंचे सलाखों के पीछे
इससे पहले 22 अप्रैल को इसी प्रकरण में विधायक के भाई अतुल सेंगर व उसके 5 साथियों को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से सभी को उन्नाव जिला जेल भेज दिया था।
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप ने भाई अतुल सिंह के खिलाफ मुकदमा न दर्ज होने पाए इसके भरपूर प्रयास किए। जिस दिन पीड़िता के पिता की पिटाई की गई थी उसी दिन विधायक अपने भाई की पैरवी करने उन्नाव की एसपी पुष्पांजलि के पास पहुंच गए थे।
जब पीड़िता के पिता की पिटाई हुई तो विधायक कुलदीप शहर में ही थे। उन्होंने एसपी से फोन पर बात की साथ ही शाम को भाई की पैरवी करने एसपी के आवास पहुंच गए।