{"_id":"5cab46eabdec2214222a91e4","slug":"keshav-prasad-maurya-targets-akhilesh-yadav-in-kannauj-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केशव की ललकार, डिंपल पर आरोप तो अखिलेश पर वार..जो बाप का नहीं हुआ वो बुआ का क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केशव की ललकार, डिंपल पर आरोप तो अखिलेश पर वार..जो बाप का नहीं हुआ वो बुआ का क्या होगा
Tue, 09 Apr 2019 02:32 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर सैफई परिवार रहा। अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, जो बाप का नहीं हुआ, वह बुआ का क्या होगा। आरोप लगाया, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक हारे नहीं बल्कि जीते थे। तत्कालीन सत्ता के षड़यंत्र ने उन्हें हराकर पूर्व सीएम की पत्नी को चुनाव जिता दिया था। जनता से अपील करते हुए कहा, कन्नौज से आप हराओ, हम आजमगढ़ से हराएंगे।
कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला छिपट्टी के भूड़ा मंदिर से पूजन कर सुब्रत पाठक का जुलूस नामांकन के लिए निकला। नामांकन से पहले शहर के बोर्डिंग मैदान में हुई जनसभा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। कहा, भाजपा का हर कार्यकर्ता डिप्टी सीएम है। खुद को कमजोर न समझें।
कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
महागठबंधन पर बोले, विपक्ष का बोरा-बिस्तर इस बार भी बंधना तय है, उसे उसकी ठीक जगह पर पहुंचाया जाएगा। पिछली बार लहर थी तो प्रदेश में 73 सीटों पर कमल खिला था। इस बार लहर नहीं सुनामी है, भाजपा सभी 80 सीटों पर कमल खिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा, मोदी सरकार ने पाकिस्तान में गोले दागे लेकिन पाकिस्तान से ज्यादा मातम विपक्ष में कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे खेमों में दिखा। महागठबंधन पर कहा, यह मजबूरी का गठबंधन है, जो बाप का नहीं हुआ, वह बुआ का क्या होगा। भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक बोले, पूरा कन्नौज जानता है कि 2014 का चुनाव कैसे जीता गया।
विज्ञापन
कन्नौज शहर के बोर्डिंग मैदान में जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस बार स्थितियां अलग हैं। बेईमानी नहीं चलेगी। जनाधार का सम्मान होगा। इस मौके पर राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी निर्मल तिवारी, सतीश पाल, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। कन्नौज सदर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री और ब्लॉक प्रमुख रसूलाबाद कुलदीप यादव समेत कुछ और लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिस बिरादरी से आते हैं, यह वोट भी आगामी लोकसभा में महत्वपूर्ण है। कन्नौज लोकसभा में 79524 शाक्य वोट हैं।