फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा-बसपा को केशव ने दिया एक नाम, मायावती को बताया अखिलेश की नकली बुआ, दोहराई वो बात

Thu, 18 Apr 2019 08:13 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya targets akhilesh mayawati before lok sabha elections 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इटावा जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश कई आरोप लगाए। केशव ने सपा-बसपा पर तंज कसते हुए एक नया नाम भी दे डाला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का जातिवादी समीकरण मोदी के समीकरण के आगे फेल हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी थी इस बार सुनामी है।

keshav prasad maurya targets akhilesh mayawati before lok sabha elections 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य के समर्थन में  जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा की भरतिया कोठी मैदान पर हुई जनसभा में सपा और बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। ये बात खुद कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में साबित कर दी है।

keshav prasad maurya targets akhilesh mayawati before lok sabha elections 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा सोनिया गांधी को अपने बेटे के भविष्य की चिंता है और लोगों को देश की चिंता है, इसीलिए पिछले चुनाव में मोदी लोगों से वोट मांगते थे, इस बार लोग मोदी के लिए खुद वोट मांग रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में प्रधानमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, मायावती जैसे कितने दावेदार हैं। विपक्ष का हाल बिना दूल्हे की बरात जैसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
keshav prasad maurya targets akhilesh mayawati before lok sabha elections 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला आदि योजनाओं का बखान भी किया। कानून व्यवस्था पर कहा पूरे प्रदेश में गुंडाराज को समाप्त कर दिया गया है। इटावा और मैनपुरी में गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। कहा कि इस समय देश में तमाम पार्टियों  के नेताओं में हिंदू बनने की होड़ लगी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मतलब समाप्त पार्टी और बसपा मतलब बिल्कुल समाप्त पार्टी है। 
विज्ञापन
keshav prasad maurya targets akhilesh mayawati before lok sabha elections 2019
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पिता और अपने चाचा का न हुआ वह नकली बुआ का क्या होगा। मुलायम सिंह यादव भी मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। मैनपुरी ही नहीं कमल निशान वाला हर प्रत्याशी मोदी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed