फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल यादव को भाजपा का न्योता, केशव प्रसाद ने राहुल गांधी को बताया 'झूठ बोलने की मशीन'

Thu, 04 Oct 2018 08:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya statement about shivpal to merge secular morcha in bjp
सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कानपुर के सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिवपाल यादव को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे डाला। इस दौरान केशव प्रसाद ने लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर कहा कि अपराधी कोई भी उसे सरकार नहीं बख्शेगी। मौर्य ने महागठबंधन और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव यदि भाजपा में अपनी पार्टी का विलय करते हैं तो उनका स्वागत है। फिलहाल किसी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में जगह नहीं है।


 
Keshav Prasad Maurya statement about shivpal to merge secular morcha in bjp
सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन बने जिससे उन्हें भी भाजपा की लोकप्रियता का पता चल सके। विपक्षी पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बिखरने के लिए एकजुट हो रही हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को 73 सीटों पर जीत मिलने जा रही है। सपा-बसपा पर आक्रामक होते हुए उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश सरकारों की योजनाएं खास जनपदों के लिए बनाई जाती थीं, भाजपा ने इस असमानता को खत्म किया है। संगठन की ताकत के बल पर भाजपा फिर सबसे बड़ी पार्टी होकर उभरेगी।
Keshav Prasad Maurya statement about shivpal to merge secular morcha in bjp
सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में विवेक तिवारी कांड के मामले में उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी उसे सरकार नहीं बख्शेगी। पिछले कुछ दिनों में कई अधिकारियों-कर्मचारियों के आत्महत्या के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। इसके लिए सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक कर अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याएं सुने जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya statement about shivpal to merge secular morcha in bjp
सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन हैं। इस दौरान उन्होने आयुष्मान भारत योजना में आ रही गड़बड़ी की नई सिरे से जांच कराने की बात भी कही।
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya statement about shivpal to merge secular morcha in bjp
केशव प्रसाद मौर्य
एससी एसटी एक्ट के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में इस एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। कोई भी इस एक्ट का इस्तेमाल किसी निर्दोष को फंसाने में करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की व्यवस्था भी की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed