फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामगोपाल ने रामायण के एक दुष्ट पात्र से कर दी प्रधानमंत्री की तुलना, मच सकता है सियासी भूचाल

Thu, 04 Oct 2018 08:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 Oct 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Ramgopal compares the Prime Minister to a wicked character of Ramayana
सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे रामगोपाल - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाला रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रामायण के एक ऐसे पात्र से कर दी है जिससे सियासी घमासान मचना तय माना जा रहा है। रामगोपाल ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। यूपी के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठों के सरदार हैं। उन्होंने जनता के साथ छल किया है। कुछ पूंजीपतियों की सरकार ने गंगा के नाम पर अरबों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन गंगा साफ  नहीं हुई।
Ramgopal compares the Prime Minister to a wicked character of Ramayana
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
नोटबंदी से करोड़ों लोगाें की नौकरी चली गई। अगर भाजपा की सरकार 2019 में बनी तो 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं होंगे। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा लोकतंत्र का खात्मा कर देना चाहती है। संविधान को बदलकर राष्ट्रपति प्रणाली को लागू कर सकती है। भाजपा कुछ भी कर सकती है। सपा महासचिव ने प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि पूरे प्रदेश में एक भी काम नया नहीं किया गया। भाजपा की प्रदेश सरकार अखिलेश सरकार के कामों को अपना बता रही है। पुलिस के जरिये लूट हो रही है। प्रदेश के हर जिले में तैनाती के लिए रेटों की लिस्ट है। अच्छे जिले में एसएसपी की पोस्टिंग की कीमत दो से तीन करोड़ रुपये तक है। 



 
Ramgopal compares the Prime Minister to a wicked character of Ramayana
रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर रामगोपाल ने लोगों से कहा कि राजनीति में महिलाओं को आगे लाएं। क्योंकि आगे आने वाले समय में महिलाओं के लिए आरक्षण अधिक होगा तो पार्टी को इससे फायदा होगा। इसलिए अभी से इस पर ध्यान दें। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत और ईमानदारी से जुट जाएं। निश्चित तौर पर जीत हमारी होगी। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल ने एक सैकड़ा बूथ प्रभारियों के बारे में जानकारी हासिल की। इसमें 25 प्रतिशत मौके पर मिले। इस पर रामगोपाल ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव से नाराजगी जताई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramgopal compares the Prime Minister to a wicked character of Ramayana
रामगोपाल यादव
प्रो. रामगोपाल बुधवार को बकेवर के एक गेस्ट हाउस में भरथना विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। प्रधानमंत्री मारीच की तरह हैं, जो भेष बदलकर सीता का अपहरण कर ले गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल एक करोड़ लोगों को नौकरी देने वादा किया था, लेकिन नोटबंदी से करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई। अभी हाल में केंद्र सरकार ने मात्र कुछ लोगों का 3 लाख 18 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ  किया। भाजपा ने अंबानी बंधुओं को फायदा पहुंचाया है। सरकार बनने से सिर्फ अंबानी बंधुओं की कंपनियों खुल रही हैं। 



 
विज्ञापन
Ramgopal compares the Prime Minister to a wicked character of Ramayana
सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे रामगोपाल - फोटो : अमर उजाला
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता जी लोकसभा चुनाव के लिए जान से अभी से जुट जाएं। चुनाव के बाद देश में बनने वाली सरकार सपा के बिना नहीं बनेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीकृष्ण यादव, पूर्व चेयरमैन इटावा संटू गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, ब्लॉक प्रमुख भरथना हरिओम यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी आदि मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed