{"_id":"67dd0db6d5bcc4811e0f5d03","slug":"kanpur-weather-update-strong-winds-will-blow-clouds-will-come-there-may-be-drizzle-due-to-cyclonic-winds-2025-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather Update: तेज चलेंगी हवाएं…बादल आएंगे, चक्रवाती हवाओं के चलते हो सकती है बूंदाबादी, ये है अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather Update: तेज चलेंगी हवाएं…बादल आएंगे, चक्रवाती हवाओं के चलते हो सकती है बूंदाबादी, ये है अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:27 PM IST
सार
Weather News: कानपुर परिक्षेत्र में इस साल फरवरी सबसे शुष्क रही है, यानी इस बार बारिश ही नहीं हुई। फरवरी की औसत बारिश 13.2 मिमी है। जनवरी में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य औसत से 10 मिमी कम है।
विज्ञापन
1 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मौसम के मिजाज में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बादलों की एक लंबी श्रंखला बन गई है। इसके साथ ही चक्रवाती घेरा बन रहा है। इसका हल्का असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी रहेगा। सीएसए के मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पांच दिनों तक हल्की और मध्यम श्रेणी के बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ बादलों की श्रंखला भी बनी हुई है। राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से आसपास के क्षेत्र में बूंदाबादी हो सकती है।
2 of 5
kanpur weather update
- फोटो : अमर उजाला
देशमेंसबसेगर्मरहाकानपुर
इस बार फरवरी के अधिकतम तापमान ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। रिकॉर्ड के मुताबिक, देश भर के फरवरी के तापमान में सामान्य से 1.34 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, कानपुर परिक्षेत्र में फरवरी का अधिकतम तापमान सामान्य औसत से दो डिग्री अधिक रहा है। मौसम विज्ञानी बढ़ते तापमान को जलवायु परिवर्तन का असर मान रहे हैं। मौसमी गतिविधियों के अनियमित होने से तापमान बढ़ रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इंडियन मेटालॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) की रिपोर्ट की मुताबिक, इस बार फरवरी का तापमान 22.04 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
3 of 5
kanpur weather update
- फोटो : अमर उजाला
अनियमित हो रही हैं मौसमी गतिविधियां
यह इस महीने के औसत तापमान सामान्य से 1.34 डिग्री अधिक है। 125 सालों में फरवरी में इतना अधिकतम तापमान कभी नहीं रहा। वहीं, सीएसए के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र का औसत अधिकतम तापमान सामान्य औसत 24.7 डिग्री सेल्सियस के स्थान पर 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य औसत से दो डिग्री अधिक है। ऐसा जलवायु परिवर्तन से हो रहा है। इससे मौसमी गतिविधियां अनियमित हो रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ की निरंतरता बढ़ गई है। इससे हवाओं की रफ्तार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
मानसून के बाद की बारिश न के बराबर हुई
डॉ. पांडेय ने बताया कि इस साल 15 पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। इनके आने से चक्रवाती घेरे बनते हैं और हवाओं की गति बाधित होती है। इस बार मौसमी गतिविधि ला-नीना तटस्थ रही। इसके सक्रिय होने से भी ठंडक बढ़ती है। अक्तूबर-नवंबर से इसे सक्रिय होना था, लेकिन नहीं हुआ। तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि कानपुर परिक्षेत्र में इस बार कोई चक्रवात नहीं बना। इसके अलावा मानसून के बाद की बारिश न के बराबर हुई और ओले भी नहीं गिरे। इससे तापमान में गिरावट नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 5
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
सबसे शुष्क रही फरवरी
कानपुर परिक्षेत्र में इस साल फरवरी सबसे शुष्क रही है, यानी इस बार बारिश ही नहीं हुई। फरवरी की औसत बारिश 13.2 मिमी है। जनवरी में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य औसत से 10 मिमी कम है। वहीं, देश भर के लिहाज से जनवरी-फरवरी के दौरान सामान्य से 59% कम बारिश दर्ज की गई। फरवरी में सामान्य से 50% कम बारिश हुई। जनवरी में यह कमी 67% रही। मध्य भारत में बारिश में 89.3% की गिरावट आई, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में 64.4% की कमी देखी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।