फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather Update: फागुन में बही उत्तर पूर्वी बयार, पारा पहुंचा 30 डिग्री के पार, बढ़ गई किसानों की चिंता

Sat, 22 Feb 2025 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Feb 2025 09:55 AM IST
सार

Weather News: मौसम विशेषज्ञों की मानें, तो सर्दी के दिनों में गर्मी होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ा रहा है। रात में भी तापमान अधिक होने से फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Northeastern wind blew in Phalgun mercury crossed 30 degrees farmers worries increased
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में उत्तर पूर्वी हवाओं ने फागुन में ही पारा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को पहली बार दिन का तापमान 30 डिग्री पार हो गया। आम तौर पर इतना तापमान 10 से 15 मार्च के बीच माना जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान अभी और बढ़ेगा, इसमें दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। इसी तरह रात में भी अब ठंडी हवाएं चलने की जगह गर्मी होने लगी है। पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक चल रहा है।



अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 22 को तेज हवाएं चल सकती हैं। सर्दी के दिनों में गर्मी होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ा रहा है। रात में भी तापमान अधिक होने से फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, दिन में गर्म और रात में सर्द मौसम होने से गेहूं की फसल को फायदा रहता है।

Kanpur Weather Update Northeastern wind blew in Phalgun mercury crossed 30 degrees farmers worries increased
kanpur weather update - फोटो : अमर उजाला

हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा होने की संभावना
लेकिन, इस बार सब उलट हो रहा है। सर्द मौसम में गर्मी का यह असर महानगर सहित आसपास के जनपदों में भी हो रहा है, जिसमें झांसी, प्रयागराज, बांदा, विशेष रूप से शामिल है। डॉ. पांडेय ने बताया कि इन जिलों में आने वाले दो-तीन दिनों में पारा 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास लगातार बना रह सकता है। अगले 24 घंटे बाद में हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है।

Kanpur Weather Update Northeastern wind blew in Phalgun mercury crossed 30 degrees farmers worries increased
kanpur weather update - फोटो : अमर उजाला

फसल बचाने के लिए 15-20 दिन के अंतर पर करें सिंचाई
गेहूं की खेतों में नमी बनाए रखने के लिए 15-20 दिनों के अंतर पर सिंचाई करते रहें। तेज हवाओं के दौरान सिंचाई न करें अन्यथा फसल गिर सकती है, जिन किसानों ने देरी से फसल की बुवाई की है, उनकी फसल प्रभावित होने की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Update Northeastern wind blew in Phalgun mercury crossed 30 degrees farmers worries increased
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

गेहूं को चमकदार धूप तो मिल रही है, लेकिन रात में ओस मिलना लगभग बंद हो गई है। गेहूं को कई चरणों में अलग-अलग तापमान की आवश्यकता होती है। मार्च व अप्रैल में वसंत में तापमान बढ़ जाता है, लेकिन अब इस बार फरवरी में ही मार्च जैसा तापमान होने से किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। गेहूं के लिए अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।  -डॉ. एसएन सुनील पांडेय मौसम विशेषज्ञ

विज्ञापन
Kanpur Weather Update Northeastern wind blew in Phalgun mercury crossed 30 degrees farmers worries increased
kanpur weather update - फोटो : अमर उजाला

फरवरी में छह दिनों का दिन का तापमान
15 को 29.8
16 को 29.2
17 को 29.6
18 को 28.8
19 को 29.2
20 को 26.6
21 को 30.2

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed