फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: आंख के पास सटाकर मारी थी गोली... सिर में फंसी, इस खुन्नस में किया रवि का कत्ल; भाजपा से जुड़े हैं कातिल!

Fri, 21 Feb 2025 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

कानपुर के दौलतपुर गांव में युवक की हत्या के मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की गई है। इस खुन्नस में रवि की हत्या की गई है। मृतक के चाचा ने कहा कि हत्यारोपी सत्ताधारी दल और मृतक सपा समर्थक था। 

विज्ञापन
Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge
Kanpur Ravi Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सजेती के दौलतपुर गांव में हुई रवि की हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, कांशीराम ट्रामा सेंटर के डॉ. सतीश कुमार और बिधनू सीएचसी के डॉ. राजेश सिंह ने रवि यादव के शव का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियो फोटोग्राफी भी की गई। सूत्रों के मुताबिक बाईं आंख के आईब्रो के पास सटाकर गोली मारी गई। गोली सिर में पीछे की तरफ फंसी मिली है।


बुधवार को हुई रवि यादव की हत्या के मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि पीडीए की बैठक में शुभम उर्फ छोटू ने सपा और रवि पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस पर रवि ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। इसी का बदला लेने के लिए शुभम ने भाइयों संग मिलकर रवि की हत्या कर दी। इधर, गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी तीन भाइयों को जेल भेज दिया।
Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge
विलाप करते परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रवि के सपा से जुड़े होने के नाते गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद अंकित यादव, सपा नेता अनिल सोनकर वारसी समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस की निगरानी में रवि का शव वाहन से गांव ले जाया गया। 
Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge
रवि के पिता देव नारायण व चाचा रामनरेश - फोटो : संवाद
हत्यारोपी सत्ताधारी दल और रवि था सपा का समर्थक
इसके बाद परिजनों ने सूर्यास्त होने का हवाला देकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शव का कानपुर देहात के मूसानगर में यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। तनाव के देखते हुए गुरुवार रात गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, मृतक के चाचा ने कहा कि हत्यारोपी सत्ताधारी दल और रवि सपा का समर्थक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge
हत्या के बाद गुस्से में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपियों के घर से बम और असलहे बरामद, तीन भाई भेजे गए जेल
हत्यारोपी शुभम, मधुरम और मयंक तिवारी को पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को देर रात इनके घर के तलाशी के दौरान देसी बम, देसी पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए। तीनों हत्यारोपियों को सजेती के बजाय घाटमपुर थाने में रखा गया। उर्सला में तीनों का मेडिकल कराने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Kanpur Ravi Yadav Murder Case Bullet was fired near eye got stuck in head Ravi was murdered out of this grudge
रवि यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी और मृतक पहले थे दोस्त
रवि यादव और मधुराम त्रिपाठी दोनों दोस्त थे। ग्रामीणों के मुताबिक, रवि पर गैंगस्टर लगने के बाद मधुराम ने उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने अलग-अलग गांव की राजनीति शुरू कर दी। दोनों अपने-अपने कुनबे की पंचायत में सक्रिय भूमिका अदा करने लगे और देखते ही देखते रंजिश की लकीर बढ़ती चली गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed