फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather: कड़ी हुई धूप, 28 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, फरवरी के पहले सप्ताह में ही गर्मी बढ़ने के आसार

Tue, 07 Feb 2023 08:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Feb 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: temperature reaches 28 degrees
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर में फरवरी के पहले सप्ताह से धूप कड़ी होती जा रही है। 24 घंटे में अधिकतम पारे में तीन डिग्री की बढ़त और न्यूनतम में तीन डिग्री की कमी रिकार्ड की गई है। दिन का पारा 28 डिग्री और रात का 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन-रात के तापमान में लगभग 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर है जो सामान्य से डेढ़ गुना है।



चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार सामान्य निर्धारित तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए लेकिन सोमवार को यह अंतर 20 रहा। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ रहा अंतर फसलों और लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है।

Kanpur Weather News: temperature reaches 28 degrees
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

इससे फसलों का उत्पादन प्रभावित होता है, जबकि अधिक गर्मी और अधिक सर्दी की वजह से लोगों के शरीर का तापमान अस्थिर हो जाता है। इस बीच हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी है।

Kanpur Weather News: temperature reaches 28 degrees
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम मात्रा 11 प्रतिशत बढ़कर 95 और न्यूनतम दो प्रतिशत बढ़कर 50 प्रतिशत रही है। दिन में हवा बंद हो जाने से भी गर्मी का असर तेज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather News: temperature reaches 28 degrees
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
छह दिन में बढ़ गया आठ डिग्री पारा
पहली से लेकर छह फरवरी के बीच अधिकतम तापमान में आठ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक फरवरी को पारा 20 डिग्री था, जो सोमवार को 28 डिग्री पर पहुंच गया। इससे उलट रात के तापमान में कभी कम तो कभी ज्यादा तापमान हो रहा है।
विज्ञापन
Kanpur Weather News: temperature reaches 28 degrees
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

इस महीने इस तरह बढ़ा पारा
1 को 20 डिग्री सेल्सियस
2 को 23.8 डिग्री
3 को 24.2 डिग्री
4 को 25.5 डिग्री
5 को 25.5 डिग्री
6 को 28 डिग्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed