फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather News: बर्फीली हवाओं का कहर, 4 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Mon, 09 Jan 2023 08:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 08:05 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Weather News
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बर्फीली हवाओं की वजह से ठिठुरन कम नहीं हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रविवार दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह शिमला से भी कम रहा। शिमला में दिन का तापमान 13.8 डिग्री रहा। शहर में शीत लहर का प्रकोप इतना ज्यादा रहा कि रात नौ बजे अधिकतम पारा लुढ़ककर 9.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक अभी कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों से कहा गया है कि दिन में भी सूर्योदय के बाद ही बाहर निकलें। रात में लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के सिर्फ पश्चिमी क्षेत्रों तक ही होने की वजह से महानगर और इसके आसपास अभी बादल होने की संभावना कम है।

Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Weather News
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में 15 जनवरी तक बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी। इस बीच 12 से 15 के बीच आसपास के पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी तेज होने से मैदानी क्षेत्रों में सर्दी और बढ़ सकती है। कोहरे का असर भी ज्यादा रह सकता है।

Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Weather News
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

तब होता है कोल्ड डे
मौसम विभाग के अनुसार जब लगातार तीन दिनों तक न्यूनतम पारा पांच डिग्री से कम और अधिकतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस से कम होता है तो उस स्थिति को कोल्ड डे कहा जाता है। इस बार कोल्ड डे ने भी रिकार्ड तोड़ दिया है। यह स्थिति पहली जनवरी से ही बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Weather News
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

10 जनवरी तक पाले का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी तक पाला पड़ने की संभावना है। यह स्थिति तब होती है जब आसमान साफ हो जाता और तापमान कम हो जाए। पाला गेहूं, जौ, सरसों, जीरा, धनिया, सौंफ, अफीम, मटर, चना, गन्ना के अलावा टमाटर, मिर्ची, बैंगन को 30 से 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
Kanpur Weather News: Outbreak of cold wave continues, Weather News
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed