कानपुर में गर्मी में एक सप्ताह के दौरान नगर में खूब धूप खिली। एक सप्ताह में धूप निकलने की अवधि औसत से छह घंटे तीन मिनट अधिक रही। इस माह औैैसत धूप तीन घंटे नौ मिनट रही है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला के मुताबिक धूप की क्वालिटी भी बहुत अच्छी रही है। धूप की क्वालिटी का आधार इसकी चमक होती है।
विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि चमक के अधिक होने पर सन शाइन रिकॉर्ड कार्ड लंबाई के साथ चौड़ाई में भी अधिक जलता है। कानपुर की पहचान सन शाइन आवर की अवधि अधिक होने की वजह से विश्व स्तर पर है। यहां धूप निकलने की अवधि अन्य स्थानों की तुलना में अधिक बताई जाती है। इस बार मई में एक सप्ताह की गर्मी अधिक रही है। 13 मई से 19 मई के बीच धूप निकलने का औसत 10 घंटे तीन मिनट प्रतिदिन रहा है।
2 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
31 तक स्कूल बंद, दो दिन लू का रेड अलर्ट
लगातार बढ़ रही गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनियों के मद्देनजर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बोर्ड के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक स्कूलों में 31 मई तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अभी तक ऑरेंज अलर्ट था।
3 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
लू के थपेड़े अधिक सख्त हो गए
मंगलवार को चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया। यह तापमान दोपहर तीन बजे तक एक ही बिंदु पर बना रहा। तपिश चरम पर रही। लू के थपेड़े अधिक सख्त हो गए। 24 घंटे में चकेरी स्थित एयरफोर्स मौसम केंद्र का तापमान 0.2 और सीएसए की मौसम वेधशाला में 0.8 अधिक दर्ज किया गया।
4 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
शरीर पर बढ़ने लगता है हीट स्ट्रेस
प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि जब रात और दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि होती है, तो शरीर पर हीट स्ट्रेस बढ़ने लगता है। ऐसे में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। सीएसए के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 मई के सामान्य औसत से 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री अधिक रहा है।
5 of 6
kanpur weather update
- फोटो : amar ujala
रेड अलर्ट के दौरान यह करें
- दोपहर में 12 बजे से शाम चार तक धूप में बाहर न निकलें
- पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी या ओआरएस का का सेवन करते रहें।
- हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर को ढंक कर रखें।