फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather: पांच दिन छाया रहेगा धुंध-कोहरा, कड़ाके की ठंड का पूर्वानमान, आठवीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

Tue, 07 Jan 2025 10:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:00 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने के आसार हैं। मौसमी गतिविधि ला-नीना का प्रभाव अभी और बढ़ सकता है। इसके असर से ठंड और बढ़ेगी।
तापमान

  • अधिकतम-14.2 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम-6.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
Kanpur Weather Fog will prevail for five days severe cold schools up to class VIII closed till January 11
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में धुंध की चादर ने सूरज को छिपाए रखा है। अधिकतम तापमान सामान्य औसत 19.6 से 5.4 डिग्री नीचे आ गया। रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट आई है। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे आ गया। ठिठुरन भरी ठंड से शहरियों की कंपकंपी छूटती रही। कड़ाके की ठंड के चलते डीएम ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।



कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। सीएसए के मौसम विभाग ने पांच दिन धुंध-कोहरा छाए रहने और कड़ाके की ठंड का पूर्वानमान जारी किया है। सुबह सात बजे दृश्यता सामान्य दो किमी के स्थान पर सिर्फ 30 मीटर रही। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर है।साथ ही पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

Kanpur Weather Fog will prevail for five days severe cold schools up to class VIII closed till January 11
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

ठंडी हवाएं और धुंध ऊपर नहीं उठ पा रही
इनका असर कानपुर परिक्षेत्र समेत गंगा के अन्य मैदानी इलाकों पर आ रहा है। चक्रवाती घेरों की वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला थम नहीं रहा। माहौल में नमी बढ़ने से धुंध बढ़ गई है और बादल छाए हैं। वातावरण पर धुंध की चादर चढ़े होने की वजह से ठंडी हवाएं और धुंध ऊपर नहीं उठ पा रही। इससे ठिठुरन बनी हुई है।

Kanpur Weather Fog will prevail for five days severe cold schools up to class VIII closed till January 11
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

ला-नीना का प्रभाव अभी और बढ़ सकता है
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 10 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मौसमी गतिविधि ला-नीना का प्रभाव अभी और बढ़ सकता है। इसके असर से ठंड और बढ़ेगी। इसका अरसा कितना लंबा खिचेगा यह ला-नीना की सक्रियता पर निर्भर करता है। इसका प्रभाव गंगा के मैदानी इलाकों पर असर डालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Fog will prevail for five days severe cold schools up to class VIII closed till January 11
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद कम
इससे ठंड बढ़ने के साथ बारिश भी हो सकती है। इस समय नमी के कारण ठंड पड़ रही है। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक अभी माहौल में नमी का प्रतिशत 95 है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से चक्रवाती घेरे टूटेंगे। इससे उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता आएगी। हिमालयी बर्फबारी और बारिश की ठंड मैदानी इलाकों में पहुंचने लगेगी। फिलहाल मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Fog will prevail for five days severe cold schools up to class VIII closed till January 11
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

11 जनवरी तक बंद रहेंगे नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल
ठंड के चलते जिलाधिकारी ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था न होने पर कक्षा-नौ से 12वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इनकी सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कक्षाएं लगेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed