{"_id":"677c75fb8b7724a0350e7bdc","slug":"mechanic-murder-case-head-crushed-with-a-brick-blood-stained-chain-also-found-investigation-being-done-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mechanic Murder Case: ईंट से सिर कुचला...खून से सनी जंजीर भी मिली, चोरी-आशनाई व नशेबाजी के एंगल से हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mechanic Murder Case: ईंट से सिर कुचला...खून से सनी जंजीर भी मिली, चोरी-आशनाई व नशेबाजी के एंगल से हो रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:02 AM IST
सार
Kanpur News: मामले में छोटे भाई नायाब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। चार्जिंग सेंटर से काफी सामान भी गायब है। पुलिस नशेबाजी, आशनाई के साथ-साथ चोरी या लूट के लिए हत्या के एंगल को खंगाल रही है।
विज्ञापन
1 of 9
Mechanic Murder Case
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कानपुर में बिधनू के रमईपुर में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता की मार्केट में बने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ई-चार्जिंग सेंटर खुलने पर उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। पास में ही खून से सनी लोहे की जंजीर, ईंट व दो ताले भी मिले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त है।
2 of 9
Mechanic Murder Case
- फोटो : amar ujala
मार्केट का निर्माण करा रहे हैं सेवानिवृत्त अभियंता
वह रमईपुर एसबीआई बैंक शाखा के बगल में मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। इसी में उन्होंने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है। रविशंकर ने बताया कि बिधनू निवासी उनका चालक नीरज यादव अक्सर उनकी बोलेरो कार में काम कराने के लिए जाजमऊ निवासी मैकेनिक मो. शहाब उर्फ सोनू (38) के पास ओरियारा गांव स्थित न्यू औतार मोटर्स ले जाता था।
3 of 9
Mechanic Murder Case
- फोटो : amar ujala
रात 10:30 बजे तक शहाब संपर्क में था
उसी के साथ रविवार शाम शहाब कार गैराज खोलने की बात करने मार्केट आया। रात में उसने चार्जिंग सेंटर पर ही रुकने की बात कही, तो रवि ने अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रुकने वाले कुल्हौली निवासी विजय मौर्य को फोन कर रुकने के लिए मना कर दिया। रवि के अनुसार रात 10:30 बजे तक शहाब उनके संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Mechanic Murder Case
- फोटो : amar ujala
तीन खाली देशी शराब के पौवे पड़े मिले
सोमवार सुबह विजय जब ई-रिक्शा लेने के लिए स्टेशन पहुंचा, तो शटर खोलते ही शहाब का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवारों में खून के छीटे पड़े हुए थे। खून से सनी जंजीर, ताले व ईंट के अलावा तीन खाली देशी शराब के पौवे भी पड़े हुए थे।
विज्ञापन
5 of 9
Mechanic Murder Case
- फोटो : amar ujala
कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है पुलिस
रविशंकर की सूचना पर एडीसीपी साउथ महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने बताया कि छोटे भाई नायाब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।